Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Vande Bharat for IPL: पहली बार खिलाड़ियों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन, दिल्ली पहुंचे प्लेयर्स…
  • IPL 2025
  • Top Story

Vande Bharat for IPL: पहली बार खिलाड़ियों के लिए चलाई गई स्पेशल ट्रेन, दिल्ली पहुंचे प्लेयर्स…

Hema Gupta May 10, 2025

Vande Bharat for IPL: भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच IPL 2025 को एक सप्ताह के लिए स्थागित कर दिया गया है, जिसके बाद द BCCI ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स को घर वापसी के लिए स्पेशल वंदे भारत ट्रेन चलाई गई, जिससे खिलाड़ी नई दिल्ली पहुंचे। इसमें खिलाड़ी, मीडिया कर्मी और आयोजन से जुड़े पूरा स्टाफ शामिल रहा।

Read More: IPL 2025 Postponed Schedule Update: मैच इतने दिनों के लिए किया गया स्थागित, जल्द होगा नया शेड्यूल जारी…

धर्मशाला से जालंधर तक का सफर…

BCCI और राज्य प्रशासन की मदद से दोनों टीमों के करीब 300 सदस्यों को लगभग 40 से 50 छोटे वाहनों में धर्मशाला से होशियारपुर के रास्ते जालंधर रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। वहां से स्पेशल ट्रेन नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन तक रवाना हुई।

कांगड़ा की पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री ने कहा-

“सुबह पंजाब-दिल्ली के खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और प्रसारण कर्मियों सहित दोनों टीमों के पूरे दल को लगभग 40 से 50 छोटे वाहनों में धर्मशाला से पंजाब की सीमा पर स्थित होशियारपुर ले जाया गया। इस काफिले को कांगड़ा पुलिस ने सुरक्षा मुहैया कराई। होशियारपुर के बाद पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली।”

BCCI और भारतीय रेलवे का सहयोग..

BCCI ने एक 41 सेकंड का वीडियो पोस्ट कर भारतीय रेलवे को धन्यवाद कहा। वीडियो में स्पिनर कुलदीप यादव ने BCCI और रेलवे के प्रयासों की तारीफ करते नजर आएं। साथ ही इसमें पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और खिलाड़ी फाफ डु प्लेसिस भी नजर आए।

Thank you, @RailMinIndia, for arranging a special Vande Bharat train on such short notice to ferry the players, support staff, commentators, production crew members, and operations staff to New Delhi.

We deeply appreciate your swift response. 🙌🏽@AshwiniVaishnaw | @JayShah |… pic.twitter.com/tUwzc5nGWD

— IndianPremierLeague (@IPL) May 9, 2025

IPL इतिहास में पहली बार टीमों के लिए विशेष ट्रेन..

BCCI अधिकारियों ने बताया- ‘मौजूदा हालात में सड़क मार्ग से यात्रा में अनिश्चितता थी। इसलिए विशेष ट्रेन को सुरक्षित विकल्प माना गया। सभी की सुरक्षा उनकी पहली प्राथमिकता है। इसी वजह से राज्य प्रशासन और रेलवे विभाग के साथ मिलकर यह इंतजाम किया गया। IPL के इतिहास में पहली बार है जब बीसीसीआई ने दो टीमों और प्रसारण दल के लिए विशेष ट्रेन की व्यवस्था की है।’

पाकिस्तान अटैक के चलते मैच रद्द..

गुरुवार, 8 मई को पाकिस्तान की ओर से हुए हमले के कारण धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में चल रहा IPL मैच रोक दिया गया। हमले के बाद स्टेडियम की सभी फ्लडलाइट्स बंद कर दी गईं और दर्शकों को तुरंत बाहर निकाल दिया गया।

मैच के दौरान पंजाब का स्कोर 122/1 था..

खेल रोकने से पहले पंजाब किंग्स ने 10.1 ओवर में 1 विकेट पर 122 रन बना लिए थे। प्रभसिमरन सिंह और श्रेयस अय्यर नाबाद थे, जबकि प्रियांश आर्या 70 रन बनाकर आउट हुए थे। उन्हें टी नटराजन ने माधव तिवारी के हाथों कैच कराया।

IPL एक सप्ताह के लिए स्थगित, नया शेड्यूल जल्द…

भारत-पाकिस्तान तनाव को देखते हुए BCCI ने IPL को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया है। बोर्ड ने शुक्रवार को इसकी घोषणा करते हुए कहा कि

“खिलाड़ियों की सुरक्षा और प्रशंसकों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।”

नया शेड्यूल हालात सामान्य होने पर जारी किया जाएगा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Virat Test Cricket Retirement: विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से लेंगे संन्यास!
Next: Pakistan claim of destroying S400 false: कारगिल के बाद साउथ ब्लॉक में आज हुई प्रेस कांफ्रेस, पाकिस्तान के सभी दावे झूठे

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.