Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • Uttarkashi Cloudburst Relief Work: बादल फटने से उत्तरकाशी में खतरा बढ़ा, मुख्यमंत्री ने दिए राहत तेज करने के निर्देश
  • उत्तराखंड

Uttarkashi Cloudburst Relief Work: बादल फटने से उत्तरकाशी में खतरा बढ़ा, मुख्यमंत्री ने दिए राहत तेज करने के निर्देश

Aditya Mishra June 29, 2025

सिलाई बैंड क्षेत्र में बादल फटने से मची तबाही

Uttarkashi Cloudburst Relief Work:  खबर उत्तराखंड से है जहां उत्तरकाशी जिले की बड़कोट तहसील के सिलाई बैंड क्षेत्र में भारी बारिश के कारण बादल फटने की घटना सामने आई है। इस घटना से इलाके में भूस्खलन हुआ… जिसके कारण 8 से 9 श्रमिक लापता हो गए हैं। सभी मजदूर नेपाली मूल के बताए जा रहे हैं और टेंट में रह रहे थे, जो तेज बहाव में बह गए।

मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक, बचाव कार्य पर नजर

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे लगातार अधिकारियों के संपर्क में हैं और राहत-बचाव कार्यों पर नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से सभी लापता लोगों की कुशलता की प्रार्थना की है।

Uttarkashi Cloudburst Relief Work:

read more: भोपाल में ईरानी लीडर के पोस्टर पर बवाल, प्रशासन की पहल से हुआ समाधान

एसडीआरएफ-एनडीआरएफ राहत कार्य में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और अन्य प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंच गईं। राहत और बचाव कार्य तेजी से चल रहे हैं। मलवे में दबे लोगों की तलाश के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

यमुनोत्री हाईवे पर बनी झील, बढ़ा खतरा

कुपड़ा कुंशाला मोटर मार्ग पर पुल के पास भारी मलवा और बोल्डर गिरने से यमुना नदी का बहाव थम गया है, जिससे झील बनने लगी है। इससे तटीय क्षेत्रों में खतरा और दहशत बढ़ गई है। यमुनोत्री हाईवे पर कई स्थानों पर आवाजाही बंद हो गई है।

इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी मंडराया संकट

Uttarkashi Cloudburst Relief Work: जलस्तर बढ़ने से स्याना चट्टी क्षेत्र में कुपड़ा कुंशाला त्रिखिली मोटर पुल को भी खतरा है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार है। इलाके के लोग फिलहाल सतर्कता बरत रहे हैं।

read more: रामनगर में पुलिस को बड़ी सफलता, 68 किलो गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सुनासीर नाथ मंदिर, मल्लावां में कांवड़ यात्रा और श्रावण मेले की तैयारियों का जिलाधिकारी ने लिया जायजा
Next: Paras Shefali Death Prediction Video: पारस ने पहले ही कर दी थी शेफाली की मौत भविष्यवाणी! देखे वीडियो…

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Rohan Umak February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.