Iranian Leader Poster Controversy Bhopal: भोपाल में ईरानी लीडर के पोस्टर पर बवाल...

iranian-leader-poster-controversy-bhopal

Iranian Leader Poster Controversy Bhopal: भोपाल में ईरानी लीडर के पोस्टर पर बवाल, प्रशासन की पहल से हुआ समाधान

iranian leader poster controversy bhopal भोपाल में ईरानी लीडर के पोस्टर पर बवाल प्रशासन की पहल से हुआ समाधान

भोपाल में ईरानी लीडरों के पोस्टर ने खड़ा किया विवाद

Iranian Leader Poster Controversy Bhopal: खबर राजधानी भोपाल के ओल्ड शहर से है जहां ईरानी डेरा इलाके में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्लाह खामेनेई और ईरानी सेना के अन्य अधिकारियों के पोस्टर और बैनर लगाए गए थे। जैसे ही इनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुईं... वैसे ही यह मामला चर्चा में आ गया।

प्रशासन ने की बैठक, शिया समुदाय से हुई चर्चा

बतादें कि विवाद बढ़ने के बाद प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शिया समुदाय के नेताओं के साथ बैठक की। इसमें समझाइश दी गई कि इस तरह के विदेशी राजनैतिक या सैन्य नेताओं के पोस्टर भारत की सांस्कृतिक और सामाजिक स्थिति को प्रभावित कर सकते हैं।

read more:  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 29 जून को सूरत में करेंगे निवेश संवाद

 स्थानीय लोगों ने खुद हटाए पोस्टर

हलाकि प्रशासन और समुदाय के बीच बातचीत सकारात्मक रही। बैठक के बाद शिया समुदाय के लोगों ने स्वयं ही अयातुल्लाह खामेनेई और ईरानी सैन्य नेताओं के पोस्टर हटा दिए। पुलिस ने स्थिति पर पूरी निगरानी बनाए रखी और किसी भी तरह की अशांति नहीं होने दी।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की तीखी प्रतिक्रिया

तो वहीं इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि भारत में देशविरोधी गतिविधियों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति या समूह इस तरह की गतिविधियां करता है तो प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।

प्रशासन की सतर्कता और सामाजिक समरसता की मिसाल

Iranian Leader Poster Controversy Bhopal: इस पूरे प्रकरण में भोपाल प्रशासन की तत्परता और शिया समुदाय के सहयोग से स्थिति नियंत्रण में रही। न तो कोई विवाद बढ़ा और न ही किसी प्रकार की अप्रिय घटना हुई।

https://youtube.com/shorts/sfUTvkoUIP0?si=DzR06xR23mcodq72      

संबंधित सामग्री

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

राज्य

पौड़ी में कंडोलिया महोत्सव का भव्य आयोजन, CM ने दिया राजकीय दर्जा

पौड़ी में आयोजित कंडोलिया महोत्सव में खेल, संस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक अनुष्ठानों की धूम है। CM धामी ने महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित किया।

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

राज्य

UP पुलिस भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, आपत्ति प्रक्रिया शुरू

UP पुलिस भर्ती बोर्ड ने सभी पालियों की आंसर-की जारी की। अभ्यर्थी 20 से 23 जून तक ऑनलाइन आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” -  CM डॉ. मोहन यादव

राज्य

स्वस्थ, जागरूक और विकसित भारत की आधारशिला है “योग” - CM डॉ. मोहन यादव

मध्यप्रदेश में योग अभियानों का विस्तार, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की महत्ता और भारतीय योग परंपरा के वैश्विक प्रसार पर जोर।

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

राज्य

CM धामी ने श्रमिकों को किए 11 करोड़ रुपये वितरित, शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए शिविर होंगे आयोजित

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने 4400 श्रमिकों को विवाह, मृत्यु, प्रसूति, और शिक्षा योजनाओं के तहत लगभग 11 करोड़ रुपये की सहायता राशि वितरित की।

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - 
औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

राज्य

CM योगी ने बुंदेलखंड में 221 विकास परियोजनाओं की घोषणा की, कहा - औघोगिक सिटी बनने जा रहा बुंदेलखंड

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललिपुर में 1,766 करोड़ रुपये की लागत से 221 विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया, जो बुंदेलखंड के औद्योगिक विकास को बढ़ावा देगा।