Uttarkashi NEWS: स्यानाचट्टी में यमुना का जलस्तर बढ़ा, सीएम धामी ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा

uttarkashi-news-3

Uttarkashi NEWS: स्यानाचट्टी में यमुना का जलस्तर बढ़ा, सीएम धामी ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा

uttarkashi news स्यानाचट्टी में यमुना का जलस्तर बढ़ा सीएम धामी ने किया प्रभावित क्षेत्र का दौरा

Uttarkashi NEWS: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के स्यानाचट्टी क्षेत्र में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से लोगों में दहशत का माहौल है। मंगलवार को हुई लगातार बारिश के बाद यमुना का बहाव तेज हो गया, जिससे क्षेत्र में एक झील का आकार बनने लगा। जलस्तर बढ़ने के कारण लगभग 400 मीटर क्षेत्र में सरकारी और निजी संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। इस आपदा के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का स्थलीय निरीक्षण किया।

[caption id="attachment_102068" align="alignnone" width="300"]Uttarkashi NEWS: Uttarkashi NEWS:[/caption]

Uttarkashi NEWS: भेजी गई मशीनें तीसरे दिन भी नहीं पहुंच सकीं

स्थानीय लोगों ने बताया कि जलस्तर बढ़ते ही उन्होंने अपने होटल और घर खाली कर दिए तथा जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। बलदेव सिंह राणा समेत कई लोगों ने समय रहते अपने प्रतिष्ठान खाली कर दिए। क्षेत्र में भय का माहौल है क्योंकि झील के मुहाने तक राहत कार्यों के लिए भेजी गई मशीनें तीसरे दिन भी नहीं पहुंच सकीं।

Uttarkashi NEWS: मशीनें अभी भी रास्ता बना रही हैं

सिंचाई विभाग की टीम लगातार प्रयास कर रही है कि झील के मुहाने को खोला जा सके। कुपड़ा खड्ड क्षेत्र में तीन पोकलेन मशीनें तैनात की गई हैं, लेकिन खराब रास्तों के चलते मशीनों को मौके तक पहुंचाने में दिक्कत आ रही है। ई पन्नीलाल ने बताया कि यमुना नदी पर चैनलाइजेशन का काम भी जारी है और मशीनें अभी भी रास्ता बना रही हैं।

Uttarkashi NEWS: भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा

इधर, लगातार हो रही बारिश से गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे पर भी असर पड़ा है। गंगोत्री हाईवे नलूणा के पास भूस्खलन के कारण सोमवार को बंद हो गया था, लेकिन मंगलवार को बीआरओ ने मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया। इससे स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि यमुनोत्री हाईवे अभी भी जंगलचट्टी और नारदचट्टी के पास पांचवें दिन भी बंद है। भू-धंसाव के कारण हाईवे खोलने में एनएच विभाग को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।

Uttarkashi NEWS: यमुनोत्री मार्ग बंद रहने से परेशानियां बरकरार हैं

यमुनोत्री धाम और आसपास के पांच गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया था। प्रशासन ड्रोन के माध्यम से नलूणा भूस्खलन क्षेत्र की निगरानी कर रहा है। अब गंगोत्री हाईवे खुलने से जहां कुछ राहत मिली है, वहीं यमुनोत्री मार्ग बंद रहने से परेशानियां बरकरार हैं।

संबंधित सामग्री

7 दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’, रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की ठगी

छत्तीसगढ़

7 दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’, रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की ठगी

बिलासपुर में रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट कर 1.4 करोड़ की ठगी। ठगों ने ED और सुप्रीम कोर्ट के फर्जी नोटिस भेजकर डराया।

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, बस पलटी...3 की मौत, 27 घायल

मध्य प्रदेश

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, बस पलटी...3 की मौत, 27 घायल

राजगढ़ के ब्यावरा में बारातियों से भरी बस पलटने से 3 लोगों की मौत और 27 घायल। ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ, कई गंभीर घायल रेफर।

Ranbir With Mother Video Viral: रणबीर कपूर का मां नीतू के साथ डांस का वीडियो वायरल

मनोरंजन

Ranbir With Mother Video Viral: रणबीर कपूर का मां नीतू के साथ डांस का वीडियो वायरल

A heartwarming video of Bollywood star Ranbir Kapoor dancing with his mother Neetu Kapoor has gone viral, showcasing their close bond.

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

मनोरंजन

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

Bollywood actor Nana Patekar's workout video at age 76 goes viral, earning praise from celebrities and fans on social media.