CM PUSHKAR SINGH DHAMI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायकों और जनप्रतिनिधियों से कियासंवाद

cm-pushkar-singh-dhami-3

CM PUSHKAR SINGH DHAMI: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायकों और जनप्रतिनिधियों से कियासंवाद

cm pushkar singh dhami मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधायकों और जनप्रतिनिधियों से कियासंवाद

CM PUSHKAR SINGH DHAMI: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को वर्चुअल माध्यम से प्रदेश के मंत्रीगणों, विधायकों और जनप्रतिनिधियों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि 22 सितंबर से पूरे देश में जीएसटी की नई दरें लागू हो जाएंगी, जिससे उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और राज्य “वोकल फ़ॉर लोकल” और “लोकल टू ग्लोबल” की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक फैसले के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया। [caption id="attachment_106352" align="alignnone" width="247"]CM PUSHKAR SINGH DHAMI: CM PUSHKAR SINGH DHAMI:[/caption]

जनजागरूकता अभियान

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि नई दरों के फायदे आम जनता और व्यापारिक वर्ग तक शीघ्र पहुंचें, इसके लिए प्रदेश में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 22 से 29 सितंबर तक सभी मंत्री और विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे। प्रभारी मंत्री अपने जनपदों में और विधायक अपनी विधानसभाओं में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

CM PUSHKAR SINGH DHAMI: स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा

उन्होंने बताया कि जीएसटी दरों में बदलाव का सीधा लाभ उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को मिलेगा। “हाउस ऑफ हिमालयाज” ब्रांड, 27 जीआई टैग प्राप्त उत्पाद और “एक जनपद दो उत्पाद योजना” के तहत आने वाले हस्तशिल्प और कृषि उत्पाद नए कर ढांचे से बाजार में और मजबूती पाएंगे। इससे स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम होगा।

CM PUSHKAR SINGH DHAMI: भागीदारी पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह अभियान सिर्फ प्रचार तक सीमित न रहे, बल्कि आम जनता की सहभागिता सुनिश्चित हो। इसके लिए नुक्कड़ नाटकों, लोकगीतों और सांस्कृतिक माध्यमों का उपयोग किया जाएगा। मीडिया प्लेटफॉर्म का भी सहारा लिया जाएगा, ताकि संदेश प्रभावी तरीके से हर वर्ग तक पहुंचे। ग्राम सभाओं और नगर निकाय स्तर पर बैठकें कर लोगों को इस बदलाव की विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

व्यापारियों और उपभोक्ताओं को लाभ

CM PUSHKAR SINGH DHAMI: धामी ने कहा कि नई जीएसटी दरें लागू होने के बाद व्यापार सुगमता को बढ़ावा मिलेगा और उपभोक्ताओं के साथ उत्पादकों को भी लाभ होगा। स्थानीय उद्यमियों को राष्ट्रीय और वैश्विक बाजार से जुड़ने का अवसर मिलेगा। इससे न केवल पारदर्शिता आएगी बल्कि उत्पादन और विपणन प्रक्रियाएं भी सुचारू होंगी।

मुख्यमंत्री की अपील

बैठक में धामी ने सभी जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे इस अभियान को जन आंदोलन का स्वरूप दें। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की आर्थिक ताकत बढ़ाने में हर नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

संबंधित सामग्री

धार सड़क हादसा में अबतक 16 की मौत, पीएम, सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

मध्य प्रदेश

धार सड़क हादसा में अबतक 16 की मौत, पीएम, सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

मध्य प्रदेश के धार में मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से दर्दनाक हादसा हुआ। देर रात 4 और घायलों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 16 हो गई। कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

मध्य प्रदेश

मप्र हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; हिजबुल तहरीर के 3 संदिग्धों को जमानत, बाकियों पर सुनवाई जारी

जबलपुर हाईकोर्ट ने HUT से जुड़े तीन संदिग्धों को जमानत दी। यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों में हलचल पैदा कर गया है।

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड

‘वीआईपी कल्चर’ से हटकर झारखण्ड सीएम सोरेन का बड़ा कदम; बिना काफिले खुद गाड़ी चलाकर मंत्रालय पहुंचे

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बिना किसी पूर्व सूचना और सुरक्षा के अचानक मंत्रालय पहुंचकर प्रशासनिक हलचल मचा दी। इस दौरे के पीछे उनका उद्देश्य शहरी यातायात और जन समस्याओं का जायजा लेना था।