uttarakhand tourism record 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का पर्यटन क्षेत्र नई रफ्तार पकड़ चुका है। पहाड़, तीर्थ और रोमांच की धरती कहे जाने वाले उत्तराखंड ने साल 2025 में इतिहास रच दिया, जब यहां 6 करोड़ 3 लाख से ज्यादा पर्यटक और तीर्थयात्री पहुंचे। राज्य गठन के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है, जिसने पर्यटन को लेकर सरकार के दावों को जमीन पर सच साबित किया है. देहरादून से लेकर हरिद्वार और टिहरी तक, हर जगह पर्यटकों की आवाजाही ने रिकॉर्ड तोड़े हैं। होटल, ढाबे, टैक्सी, स्थानीय गाइड और छोटे कारोबारियों के चेहरे पर रौनक साफ नजर आई।
uttarakhand tourism record 2025: हरिद्वार सबसे आगे
पर्यटन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, हरिद्वार इस सूची में सबसे आगे रहा। साल 2025 में यहां 3 करोड़ 42 लाख 49 हजार 380 पर्यटक और तीर्थयात्री पहुंचे।
जिलावार प्रमुख आंकड़े
हरिद्वार: 3,42,49,380
देहरादून: 67,35,071
टिहरी: 53,29,759
इन आंकड़ों से साफ है कि धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ हिल टूरिज्म और एडवेंचर टूरिज्म को भी जबरदस्त बढ़ावा मिला है।
uttarakhand tourism record 2025: मुख्यमंत्री धामी की नीतियों का असर
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पर्यटन को उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता रही है कि पर्यटन सिर्फ चारधाम यात्रा तक सीमित न रहे, बल्कि सालभर चलता रहे।सीएम धामी के अनुसार, पर्यटन उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था का बड़ा आधार है. हम पूरे वर्ष पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं, ताकि स्थानीय लोगों और युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें.
Also Read-MOU को लेकर CM धामी ने ली बैठक, सभी विभागों को दिए निर्देश
शीतकालीन यात्रा से बदली तस्वीर
धामी सरकार की एक अहम पहल रही शीतकालीन यात्रा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा की यात्रा के बाद इस अभियान को नई पहचान मिली। इसके चलते ऑफ-सीजन में भी बड़ी संख्या में यात्री राज्य पहुंचे, जिससे पर्यटन कारोबार को सालभर संबल मिला।
Also Read-Dehradun Hatya News: दोस्त बना हत्यारा, भरे बाजार में गला रेतकर की युवती की हत्या!
पहली बार 6 करोड़ का आंकड़ा पार
पर्यटन विभाग के मुताबिक, साल 2025 में उत्तराखंड आने वाले कुल पर्यटकों की संख्या 6,03,21,194 रही।
इनमें 1,92,533 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं।
पिछले वर्षों से तुलना
2021: 2,00,18,115
2022: 5,39,81,338
2023: 5,96,36,601
2024: 5,95,50,277
2025: 6,03,21,194
लगातार बढ़ते ये आंकड़े बताते हैं कि उत्तराखंड अब सिर्फ तीर्थ नहीं, बल्कि ऑल-सीजन टूरिज्म डेस्टिनेशन बनता जा रहा है।
