Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Tourism: केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू
  • उत्तराखंड

Uttarakhand Tourism: केदारनाथ और हेमकुंड साहिब रोपवे परियोजना का निर्माण कार्य जल्द होगा शुरू

divya mistry September 3, 2025

Uttarakhand Tourism: उत्तराखंड में केदारनाथ और हेमकुंड साहिब के लिए रोपवे निर्माण की दिशा में एक अहम कदम बढ़ाया गया है। सचिवालय में पर्वतमाला परियोजना के अंतर्गत नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड (NHLML) और राज्य पर्यटन विभाग के बीच एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) पर हस्ताक्षर किए गए हैं। यह रोपवे राज्य के धार्मिक स्थलों को बेहतर कनेक्टिविटी से जोड़ने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी बढ़ावा देगा।

Uttarakhand Tourism
Uttarakhand Tourism

Uttarakhand Tourism: (12.4 किमी) तक रोपवे निर्माण शुरू होगा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस अवसर पर कहा कि उत्तराखंड में रोपवे नेटवर्क का विस्तार राज्य की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगा और पर्यटन, रोजगार तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी नई संभावनाएं खोलेगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही सोनप्रयाग से केदारनाथ (12.9 किमी) और गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब (12.4 किमी) तक रोपवे निर्माण शुरू होगा।

Uttarakhand Tourism: परिवहन और गतिशीलता के क्षेत्र में उपयोग किया जाएगा

परियोजना की लागत क्रमशः 4100 करोड़ रुपये और 2700 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। निर्माण में NHLML की 51% और राज्य सरकार की 49% हिस्सेदारी होगी। समझौते के तहत रोपवे से मिलने वाले राजस्व का 90% हिस्सा पर्यटन, परिवहन और गतिशीलता के क्षेत्र में उपयोग किया जाएगा।

Uttarakhand Tourism: पर्यावरण के संरक्षण में मदद मिलेगी

मुख्यमंत्री ने इसे प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को वैश्विक पहचान दिलाने वाला कदम बताया। साथ ही, उन्होंने कहा कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों को रोजगार, बुनियादी ढांचे का विकास, और पर्यावरण के संरक्षण में मदद मिलेगी।

Uttarakhand Tourism: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री अजय टम्टा ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड हर क्षेत्र में तेज़ी से प्रगति कर रहा है। रोपवे के बनने से श्रद्धालुओं को केदारनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा आसान और सुगम होगी।

Uttarakhand Tourism: गतिविधियों व रोजगार को भी बढ़ावा देगी

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि यह परियोजना राज्य के पर्यटन क्षेत्र में एक नया अध्याय जोड़ेगी और स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों व रोजगार को भी बढ़ावा देगी।

इसके साथ ही राज्य में चारधाम ऑलवेदर रोड, दिल्ली-देहरादून एलिवेटेड रोड और सीमांत इलाकों में सड़क नेटवर्क के विस्तार का कार्य भी जारी है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: विक्ट्री डे परेड: चीन ने अमेरिका तक मार करने वाली मिसाइलें दिखाईं
Next: ट्रम्प का बड़ा आरोप: भारत ने अमेरिका से एकतरफा फायदा उठाया

Related Stories

Ash Holi Uttarkashi
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में राख की होली, विश्वनाथ मंदिर में महादेव के रंग में रंगे भक्त

himani Shrotiya March 2, 2026
Haldwani elephant accident
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत

himani Shrotiya March 1, 2026
उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

Rohan Umak March 1, 2026
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक श्री राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष स्व. नंदू भैया को श्रद्धांजलि अर्पित की

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • हिमाचल प्रदेश के CM सुक्खू ने की वित्त मंत्री सीतारमण से मुलाक़ात, RDG के बंद होने पर उठाये सवाल
  • AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध
  • भगोरिया मेले में ताड़ी पर बोले मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव-मैं तो अनाड़ी हूं
  • ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?
  • Toxic Song Out: टॉक्सिक का पहला गाना आउट, मचा रहा तबाही…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.