Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • Uttarakhand Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट का सीएम धामी ने किया स्वागत, दूसरे कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं।
  • उत्तराखंड

Uttarakhand Politics: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट का सीएम धामी ने किया स्वागत, दूसरे कार्यकाल के लिए दी शुभकामनाएं।

divya mistry July 2, 2025

Uttarakhand Politics: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का अपने सरकारी आवास पर गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें लगातार दूसरी बार प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार भी मौजूद रहे।

Uttarakhand Politics
Uttarakhand Politics

Uttarakhand Politics: आठ सदस्यों के निर्वाचन की जानकारी भी दी गई

महेंद्र भट्ट को सर्वसम्मति से एक बार फिर भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। यह घोषणा केंद्रीय राज्य मंत्री और निर्वाचन अधिकारी हर्ष मल्होत्रा ने की। जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित भाजपा की प्रांतीय परिषद की बैठक के दौरान हर्ष मल्होत्रा ने भट्ट के नाम का ऐलान किया। साथ ही राष्ट्रीय परिषद के लिए आठ सदस्यों के निर्वाचन की जानकारी भी दी गई।

Uttarakhand Politics: विजय प्राप्त करने का लक्ष्य रखा

महेंद्र भट्ट ने अपने संबोधन में पार्टी कार्यकर्ताओं पर विश्वास जताया कि उनके सहयोग और मेहनत से भाजपा 2027 के विधानसभा चुनावों में लगातार तीसरी बार जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी केवल जिला पंचायतों तक ही सीमित नहीं रहेगी, बल्कि ग्राम पंचायत और क्षेत्र पंचायत (बीडीसी) के पदों पर भी विजय प्राप्त करने का लक्ष्य रखा है।

भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव न लड़ रहा हो

भट्ट ने स्पष्ट किया कि भाजपा का उद्देश्य हर ग्राम पंचायत और बीडीसी वार्ड में अपने सक्रिय कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान में उतारना और जीत दिलाना है। उन्होंने कहा कि कोई ऐसा वार्ड या ग्रामसभा नहीं होनी चाहिए जहां भाजपा का कार्यकर्ता चुनाव न लड़ रहा हो।

आने वाले चुनावों में बड़ी सफलता मिल सके

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में बूथ अध्यक्ष और बूथ कार्यकर्ता ही जीत की असली कुंजी हैं। उन्होंने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे हर स्तर पर संगठित रहकर काम करें और संगठन को मजबूती दें ताकि भाजपा को आने वाले चुनावों में बड़ी सफलता मिल सके।

Uttarakhand Politics: ऐतिहासिक सफलता दर्ज करेगी

मुख्यमंत्री धामी ने भी महेंद्र भट्ट के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता की सराहना की और विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में भाजपा उत्तराखंड में और अधिक मजबूत होगी और आगामी चुनावों में ऐतिहासिक सफलता दर्ज करेगी।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Tara Sutaria Veer Pahariya Dating: क्या तारा सुतारिया को डेट कर रहे हैं वीर पहाड़िया?
Next: नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद को मारने की धमकी, व्हाट्सएप पर लिखा – 10 दिन में होगी हत्या

Related Stories

Haldwani elephant accident
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत

himani Shrotiya March 1, 2026
उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड में CM धामी ने मनाया भव्य रंगोत्सव, लोक कलाकारों संग लगाये ठुमके

Rohan Umak March 1, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.