त्रिपुरा में 330 का रेस्क्यू, यूपी गंगा में बाढ़ की स्थिति
Uttarakhand landslide :उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में गुरुवार देर रात करीब 1.20 बजे हुए भूस्खलन में चार लोगों की मौत हो गई। बचाव कार्य में जुटी एनडीआरएफ की टीम ने सुबह चारों के शवों को मलबे से बाहर निकाला। यहां भारी बारिश और भूस्खलन के कारण बदरीनाथ नेशनल हाईवे भी बंद हो गया है। चमोली पुलिस ने कहा कि मलबा हटाने का काम चल रहा है।

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में पिछले पांच दिनों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से 17 लाख लोग प्रभावित हुए हैं. 22 लोगों की मौत हो चुकी है। 450 राहत शिविरों में 65,000 लोग रह रहे हैं।
उत्तर प्रदेश के 10 जिलों के 80 से अधिक गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बलिया में गंगा और बाराबंकी में घाघरा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। राजस्थान के 26 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट है।

त्रिपुरा में पिछले पांच दिनों में 1900 से ज्यादा भूस्खलन हो चुके हैं। सेना ने कहा कि उन्होंने त्रिपुरा में 330 से अधिक लोगों को बचाया है। असम राइफल्स महिलाओं के बचाव अभियान का नेतृत्व कर रही है। राज्य भर से अब तक 750 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सेना ने त्रिपुरा में बाढ़ और भूस्खलन पीड़ितों को बचाने के लिए ऑपरेशन वाटर रिलीफ शुरू किया।
मौसम विभाग के अनुसार, गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश (20 सेमी) की चेतावनी है। राजस्थान में 24-26 अगस्त तक अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है।
Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, मध्य महाराष्ट्र में भारी से बहुत भारी वर्षा (12 सेमी) होने की संभावना है।
Uttarakhand landslide: बारिश का ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र में विदर्भ, अंडमान निकोबार, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, केरल, तेलंगाना, तटीय और आंतरिक कर्नाटक में भारी से बहुत भारी बारिश (7 सेमी तक) होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 24 और 25 अगस्त को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर समेत 31 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Uttarakhand landslide 4 death
