
CM ने दिए निर्देश
सीएम धामी ने अफसरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बिजली चोरी और डिस्ट्रीब्यूशन लॉस पर अब कोई बहाना नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि अगर लापरवाही मिली, तो संबंधित अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। CM ने ग्रीष्मकालीन तैयारियों के लिए डेडलाइन भी तय की। उन्होंने यूजेवीएनएल, पिटकुल और UPCL को निर्देश दिए कि ऊर्जा परियोजनाओं की सारी कागजी औपचारिकताएं मार्च तक पूरी कर ली जाएं, ताकि अप्रैल में हर हाल में इसकी शुरूआत की जा सके।
पिटकुल से मिला लाभ
बैठक में पिटकुल के MD UC ध्यानी ने बताया कि बेहतर वित्तीय प्रबंधन और कम लाइन लॉस के लिए पिटकुल को ‘पावर लाइन ट्रांस टेक इंडिया अवार्ड-2025’ से नवाजा गया है। वित्तीय स्थिति मजबूत होने के कारण पिटकुल ने राज्य सरकार को अब तक का सर्वाधिक 1243 रुपए करोड़ का लाभ दिया है।

CM ने जताई नाराजगी
वहीं एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) से पोषित परियोजनाओं में हो रही देरी पर CM ने नाराजगी जताई। उन्होंने बहादराबाद (हरिद्वार), कोटद्वार (पौड़ी), भिकियासैंण (अल्मोड़ा), कपकोट (बागेश्वर) और नंदप्रयाग (चमोली) में सब-स्टेशनों के लिए जमीन आवंटन की प्रक्रिया को एक हफ्ते के अंदर पूरा करने का आदेश दिया। CM ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि फाइलें अटकाने के बजाय त्वरित निस्तारण करें।
CM Dhami PTCUL Review Meeting: क्या होगा असर?
कटौती से मिलेगी राहत: CM ने गर्मियों को देखते हुए सिस्टम सुधारने के निर्देश दिए हैं। मंगलौर, सेलाकुई, आराघर समेत कई जगहों पर सब-स्टेशन का काम तेज होगा, जिससे वोल्टेज और ट्रिपिंग की दिक्कत कम होगी।
सस्ती हो सकती है बिजली: पिटकुल की क्रेडिट रेटिंग सुधरकर ‘A+’ से (A++) हो गई है। इससे बाजार से मिलने वाला कर्ज 0.5% सस्ता मिलेगा। इसका सीधा फायदा उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली के रूप में मिलेगा।
