वरिष्ट नेताओं से मिले CM धामी
सियासी रूप से अहम माना जा रहा है। सीएम धामी रविवार देर शाम दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। CM पुष्कर सिंह धामी नामांकन प्रक्रिया के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिले हैं। पार्टी संगठन और आगामी रणनीति को लेकर CM धामी की सक्रियता पर खास नजर है।
नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में माननीय विधायक श्री @umeshsharmakau जी, श्री @Durgeshwar67636 जी एवं श्री @mjeenabjp49 जी ने भेंट की। इस अवसर पर उनसे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। pic.twitter.com/PBieOYWcBO
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) January 19, 2026
‘राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का परिवार’
X पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लिखा कि नई दिल्ली में BJP के संगठन पर्व में सम्मिलित हो रहा हूं। भाजपा संगठन केवल एक राजनीतिक ढांचा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं का परिवार है। इसी सामूहिक शक्ति से हम जनसेवा और राष्ट्रहित के अपने संकल्प को और मजबूत करते हैं।

CM Dhami Delhi Nomination: ‘हीरे की परख जौहरी को’
बता दे कि, नितिन की पत्नी ने कहा, ‘केंद्रीय नेतृत्व को पहचान है कि कौन व्यक्ति काम करने में सक्षम, हीरे की परख जौहरी को होती है। BJP ने हीरा चुनकर निकाल लिया। पार्टी के लिए नितिन नबीन ने दिन रात मेहनत की। और उनकी मेहनत का फल उन्हें मिल गया।
