Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • CM Dhami green energy: उत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन पर संगोष्ठी, मुख्यमंत्री धामी ने ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण पर व्यक्त किए विचार
  • उत्तराखंड

CM Dhami green energy: उत्तराखंड में जलवायु परिवर्तन पर संगोष्ठी, मुख्यमंत्री धामी ने ग्रीन एनर्जी और पर्यावरण संरक्षण पर व्यक्त किए विचार

Aditya Mishra March 11, 2025

CM Dhami green energy:  खबर देहरादून से है जहां उत्तराखंड के मुखिया पुष्कर सिंह धामी ने वाडिया इंस्टीट्यूट में आयोजित ‘जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा- चुनौतियाँ और समाधान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में हिस्सा लिया।

जानकारी के लिए बतादें कि इस अवसर पर उत्तराखंड के मुखिया धामी ने जलवायु परिवर्तन को वर्तमान समय की सबसे गंभीर वैश्विक चुनौती बताते हुए कहा कि यह हमारे पर्यावरण पर गहरा असर डाल रहा है।

उन्होंने पिछले वर्ष की गर्मी का उदाहरण देते हुए कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण देहरादून समेत पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान काफी बढ़ चुका है।

सीएम धामी ने संगोष्ठी की सराहना की

प्रदेश के मुखिया ने संगोष्ठी की सराहना करते हुए कहा कि यह न केवल जलवायु परिवर्तन पर जागरूकता फैलाने का एक प्रयास है, बल्कि पर्यावरण के प्रति हमारे संकल्पों को भी मजबूत करने का एक बेहतरीन मंच है। उन्होंने राज्य सरकार के विभिन्न पर्यावरण संरक्षण अभियानों का उल्लेख किया, जिसमें ‘हरियाली मिशन’ के तहत लाखों पौधे रोपे जा रहे हैं।

इसके अलावा, ‘जल शक्ति अभियान’ के अंतर्गत 1000 गांवों में तालाबों और पारंपरिक जल स्रोतों का पुनर्जीवन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में जल संरक्षण के लिए स्प्रिंग एंड रिवर रिजुविनेशन ऑथोरिटी का गठन किया गया है, और अब तक 5500 जल स्रोतों और 292 सहायक नदियों का चिन्हीकरण कर उनका उपचार किया जा चुका है।

watch now: कांग्रेस विधायकों ने सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

मुख्यमंत्री ने ग्लेशियर के बारें में भी जिक्र किया

वाडिया इंस्टीट्यूट के सहयोग से स्थापित ग्लेशियर अध्ययन केंद्र का भी उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र प्राकृतिक बदलावों का अध्ययन करने और ग्लेशियरों के क्षरण को रोकने के लिए प्रभावी नीतियाँ तैयार करने में मदद करेगा।

मेडल विजेताओं के नाम पर लगाए गए रूद्राक्ष के पौधे

मुख्यमंत्री धामी ने यह भी बताया कि राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन ‘ग्रीन-गेम्स’ थीम पर किया गया। इस दौरान, मेडल विजेताओं के नाम पर रूद्राक्ष के पौधे लगाए गए और 2.77 हेक्टेयर वन क्षेत्र को ‘खेल वन’ के रूप में विकसित किया गया।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन चुका है, जहां जीडीपी के अनुरूप ‘ग्रोस इनवायरनमेंट प्रोडक्ट’ (GEP) का इंडेक्स तैयार किया जा रहा है, ताकि जल, वन, भूमि और पर्वतों के पर्यावरणीय योगदान का मूल्यांकन किया जा सके।

“नई सौर ऊर्जा नीति” की सीएम ने की शुरूआत

इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने राज्य में ग्रीन ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए “नई सौर ऊर्जा नीति” की शुरुआत की है। राज्य सरकार का लक्ष्य 2027 तक 1400 मेगावाट सोलर क्षमता हासिल करना है।

इसके साथ ही ‘पीएम सूर्यघर योजना’ और ‘मुख्यमंत्री सौर स्वरोजगार योजना’ के तहत बड़ी संख्या में लोग सोलर पैनल्स का उपयोग कर रहे हैं।

वन मंत्री भी कार्यक्रम में हुए शामिल

CM Dhami green energy:  वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी इस संगोष्ठी में अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा कि वन संपदाओं को संरक्षित रखने के लिए स्थानीय लोगों को वनों से जोड़ना जरूरी है, ताकि वन भी सुरक्षित रहें और लोगों को रोजगार मिल सके।

वनों में लगने वाली आग को नियंत्रित करने के लिए विस्तृत योजना बनाई गई है।

read more: मौसम विभाग का ताजा अलर्ट, भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Pakistan Train Hijack: पाकिस्तान में पैसेंजर ट्रेन हाईजैक, 182 यात्री बंधक
Next: Bhopal Liquor Shop: अपनी ही कॉलोनी में डर से जीने को मजबूर बच्चे, पूरी रात बिक रही शराब

Related Stories

Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़
  • उत्तराखंड

हल्द्वानी में HPV टीकाकरण अभियान का हुआ आगाज़; CM धामी ने अभियान को बताया मातृशक्ति की सुरक्षा का ऐतिहासिक संकल्प

Rohan Umak February 28, 2026
उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत
  • उत्तराखंड

उत्तरकाशी में खाई में गिरी कार, 2 युवकों की मौत; SDRF ने रेस्क्यू अभियान चला कर बरामद की लाशें

Rohan Umak February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राजस्थान-MP में 34°C की तपिश, हिमाचल-उत्तराखंड में बर्फबारी; पंजाब-चंडीगढ़ में यलो अलर्ट
  • दुबई में दहशत: बुर्ज खलीफा के पास ड्रोन हमला, एयरपोर्ट बंद; एयर इंडिया ने लंदन-टोरंटो समेत 5 बड़ी उड़ानें रद्द कीं
  • मिडिल ईस्ट में भूचाल: खामेनेई की मौत का दावा, ईरान-इजराइल जंग ने बदला दुनिया का समीकरण
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.