Yogi Adityanath Independence Day speech: सीएम योगी का स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन…...

yogi-independence-day-speech-brahmos-army

Yogi Adityanath Independence Day speech: सीएम योगी का स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन… "भारत की ताकत देखनी है तो ब्रह्मोस और सेना को देखिए"

yogi adityanath independence day speech सीएम योगी का स्वतंत्रता दिवस पर संबोधन… "भारत की ताकत देखनी है तो ब्रह्मोस और सेना को देखिए"

भारत की सैन्य ताकत पर योगी का संदेश... ब्रह्मोस से कांपे दुश्मन

Yogi Adityanath Independence Day speech: लखनऊ विधानभवन में 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश की सैन्य ताकत और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज दुनिया ने भारत की शक्ति को ब्रह्मोस मिसाइल के जरिए देखा है। इसकी ताकत पाकिस्तान से पूछिए। सीएम ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में सेना द्वारा दिखाई गई बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि "हमारी सेना ने दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए और आतंकवाद का सफाया कर दिया।"

प्राकृतिक खेती और स्वदेशी मॉडल पर जोर

अपने भाषण में योगी आदित्यनाथ ने खेती में हो रहे बदलावों पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 34 जिलों में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा मिला है, जिससे किसानों की लागत कम हो रही है और आमदनी बढ़ रही है। फर्टिलाइजर का उपयोग भी घट रहा है, जिससे पर्यावरण को लाभ हो रहा है। सीएम ने इसे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम बताया।

read more: मुख्यमंत्री मोहन यादव का ध्वजारोहण ,लाड़ली बहना योजना के लिए नई घोषणा

यूपी बना निवेश का ड्रीम डेस्टिनेशन

सीएम योगी ने बताया कि आज उत्तर प्रदेश देश और दुनिया के निवेशकों का पसंदीदा राज्य बन चुका है। अब तक 15 लाख करोड़ रुपये का निवेश धरातल पर उतर चुका है, जिससे लाखों युवाओं को रोजगार मिला है। उन्होंने इसे प्रदेश के सकारात्मक बदलाव और सुरक्षित माहौल का नतीजा बताया।

युवा शक्ति और राष्ट्र धर्म की बात

Yogi Adityanath Independence Day speech: मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं की प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज यूपी का युवा अपनी पहचान खुद बना रहा है। पहले यूपी गुंडागर्दी के लिए जाना जाता था, लेकिन अब राज्य सुरक्षा और विकास का नया मॉडल बन चुका है। उन्होंने सभी नागरिकों से राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का पालन करने की अपील की और ‘भारत का पैसा भारत में लगेगा’ का संकल्प दोहराया।

read more: लापता अर्चना तिवारी की खोजबीन हुई तेज… हॉस्टल और स्टेशनों पर पुलिस करेगी पूछताछ

 

संबंधित सामग्री

SRH के हाथो MI को मिली सीजन की छठवीं हार, क्लासेन की क्लासी बल्लेबाजी..

खेल

SRH के हाथो MI को मिली सीजन की छठवीं हार, क्लासेन की क्लासी बल्लेबाजी..

IPL 2026 के मैच में SRH ने MI को 6 विकेट से हराया। रिकल्टन के शतक के बावजूद MI जीत नहीं सकी, SRH ने 249 रन बनाकर जीत हासिल की।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोग जिंदा जले

देश-विदेश

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मौत का सफर: चलती कार बनी आग का गोला, 5 लोग जिंदा जले

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर चलती कार में आग लगने से 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वैष्णो देवी से लौट रहा परिवार जिंदा जल गया। हादसे की जांच जारी है।

धार सड़क हादसा में अबतक 16 की मौत, पीएम, सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

मध्य प्रदेश

धार सड़क हादसा में अबतक 16 की मौत, पीएम, सीएम ने जताया दुख, मुआवजे का एलान

मध्य प्रदेश के धार में मजदूरों से भरी पिकअप पलटने से दर्दनाक हादसा हुआ। देर रात 4 और घायलों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 16 हो गई। कई घायल अस्पताल में भर्ती हैं।

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत: मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

सीएम ने मृतकों के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपए, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए तथा घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

जुर्म गाथा

‘भूत’ के डर से सुलझी 34 साल पुरानी हत्या की गुत्थी

अहमदाबाद में 34 वर्ष पुराने हत्या मामले का समाधान भूत के डर से हुआ, जिसमें आरोपी के घर के कुएं में शव था।