CM yogi Muharram processions: यूपी के मुखिया का बयान... मुहर्रम के जुलूसों को ले...

yogi-adityanath-muharram-kanwar-yatra-statement

CM yogi Muharram processions: यूपी के मुखिया का बयान... मुहर्रम के जुलूसों को लेकर उठाए सवाल,कांवड यात्रा को बताया एकता का प्रतीक

cm yogi muharram processions यूपी के मुखिया का बयान मुहर्रम के जुलूसों को लेकर उठाए सवालकांवड यात्रा को बताया एकता का प्रतीक

मुहर्रम के जुलूस पर सीएम योगी का तीखा बयान

CM yogi Muharram processions: वसंता कॉलेज में आयोजित संगोष्ठी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले मुहर्रम के हर जुलूस में उत्पात, आगजनी और तोड़फोड़ जैसी घटनाएं आम थीं। उन्होंने कहा, "हमने राज्य में स्पष्ट व्यवस्था बनाई है कि किसी भी धार्मिक आयोजन में अस्त्र-शस्त्र का प्रदर्शन नहीं होगा। उस समय कोई बोलता नहीं था, लेकिन इन जुलूसों के कारण महिलाएं और बेटियां सड़कों पर निकलने से डरती थीं। read more: मानसून ने दिखाय दम, राजधानी समेत 15 जिलों में यलो अलर्ट

कांवड़ यात्रा को बताया सामाजिक समरसता का उत्सव

सीएम योगी ने कांवड़ यात्रा की तुलना करते हुए कहा कि यह आस्था का नहीं बल्कि सामाजिक एकता का प्रतीक है। उन्होंने कहा, "इस यात्रा में श्रमिक वर्ग से लेकर उच्च वर्ग तक के लोग एक साथ जुड़ते हैं। कोई जाति, क्षेत्र या मत-संप्रदाय का भेद नहीं होता। हर-हर महादेव, बम-बम भोले के उद्घोष के साथ कांवड़िए जल लेकर लौटते हैं। यह भारत की सांस्कृतिक एकता का सुंदर उदाहरण है।"

मीडिया पर भी साधा निशाना

योगी आदित्यनाथ ने मीडिया के एक वर्ग पर आरोप लगाया कि वह कांवड़ यात्रा को गलत रूप में प्रस्तुत करता है। उन्होंने कहा, "कुछ लोग कांवड़ यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं को उपद्रवी और आतंकी तक कहने का दुस्साहस करते हैं। यही मानसिकता भारत की सांस्कृतिक विरासत का अपमान करना चाहती है।"

सोशल मीडिया पर जातीय संघर्ष फैलाने का आरोप

CM yogi Muharram processions: मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ समूह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फेक आईडी बनाकर जातीय संघर्ष फैलाने की साजिश करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यही लोग जनजातीय समाज को भारत से अलग करने का प्रयास कर रहे हैं। "ये लोग हर स्तर पर भारत विरोधी षड्यंत्र रचते हैं और हमारी आस्था का निरंतर अपमान करते हैं," सीएम योगी ने कहा। read more: मप्र के आगर मालवा में दगस साल के मासूम की हत्या… बोरे में बंद मिला शव  

संबंधित सामग्री

शेयर बाजार बंद हुआ उछाल के साथ, विश्व बाजारों में मिले-जुले संकेत

फाइनेंस

शेयर बाजार बंद हुआ उछाल के साथ, विश्व बाजारों में मिले-जुले संकेत

भारतीय शेयर बाजाऱ में आज तेजी देखी गई, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़त दर्ज की गई। वैश्विक बाजारों में अस्पष्टता बरकरार रही।

ऋषिकेश दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जमानत याचिका खारिज

उत्तराखंड

ऋषिकेश दुष्कर्म मामले में कोर्ट ने सुनाया अहम फैसला, जमानत याचिका खारिज

ऋषिकेश कोर्ट ने मनजीत जौहर को अग्रिम जमानत दी, जबकि मानव जौहर की जमानत याचिका खारिज कर दी। मानव अब फरार है।

बेंगलुरु: हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, 3 बच्चे शामिल

देश-विदेश

बेंगलुरु: हॉस्पिटल की दीवार गिरने से 7 लोगों की मौत, 3 बच्चे शामिल

बेंगलुरु में बारिश के कारण हॉस्पिटल की दीवार गिरी, 7 की मौत। मुख्यमंत्री ने घटनास्थल का दौरा किया और मुआवजा की घोषणा की।

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत

बुलंदशहर में जीतू सैनी, बर्थडे पार्टी में 3 लोगों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

NIT श्रीनगर का छात्र अलकनंदा नदी में डूबा, 5 दिन बाद मिला शव

उत्तराखंड

NIT श्रीनगर का छात्र अलकनंदा नदी में डूबा, 5 दिन बाद मिला शव

Anand Sohan, a third-year computer science student from NIT Srinagar, drowned in the Alaknanda River while swimming with friends.