शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस,वे पर लड़ाकू विमान : मिराज, सुखोई, जगुआर और राफेल ने भरी उड़ान!

shahjahanpur-ganga-expressway-fighter-jets-landing

शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस,वे पर लड़ाकू विमान : मिराज, सुखोई, जगुआर और राफेल ने भरी उड़ान!

शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर लड़ाकू विमान  मिराज सुखोई जगुआर और राफेल ने भरी उड़ान

shahjahanpur ganga expressway fighter jets landing : गंगा एक्सप्रेस वे पर बनी हवाई पट्टी, धूल भरी आंधी के कारण समय में फेरबदल। shahjahanpur ganga expressway fighter jets landing शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस,वे पर बनी हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों की गर्जना सुनाई दी। मिराज, सुखोई, जगुआर और राफेल जैसे लड़ाकू विमानों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। जलालाबाद थाना क्षेत्र से गुजरने वाले गंगा एक्सप्रेस,वे पर पीरु गांव के पास 3.5 किलोमीटर लंबी हवाई पट्टी बनाई गई है। हवाई पट्टी का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले ही निरीक्षण कर चुके हैं। हालांकि, धूल भरी आंधी के कारण तय समय में फेरबदल किया गया। एक घंटे बाद लड़ाकू विमानों ने अभ्यास शुरू कर दिया।

हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन

गंगा एक्सप्रेस,वे पर लड़ाकू विमानों का प्रदर्शन हुआ। दूसरे एयरक्राफ्ट ने भी उड़ान भरी है। कार्यक्रम में मामूली फेरबदल के साथ करीब 12:30 बजे लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरनी शुरू कर दी है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

समय में फेरबदल

गंगा एक्सप्रेस,वे पर बनी हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों की लैंडिंग का समय बदल गया था। यहां हवाई पट्टी पर धूल भरी आंधी आने की वजह से फाइटर प्लेन की लैंडिंग का टाइम बदला गया।  11:30 की बजाय 12:30 पर लड़ाकू विमान एक्सप्रेस,वे पर बनी हवाई पट्टी पर उतरे। अडानी ग्रुप की निर्माण कंपनी के मैनेजर भैरव सिंह का कहना है कि यह हवाई पट्टी सबसे मजबूत है। जहां किसी भी वक्त फाइटर प्लेन को उतारा जा सकता है।

दो चरणों में हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों का सैन्य अभ्यास

सुबह 11:30 से 1:00 तक और शाम 7 से 10 बजे तक लड़ाकू विमानों का अभ्यास होना है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और स्कूली बच्चे शामिल हुआ। मेरठ से प्रयागराज तक के लिए गंगा एक्सप्रेस,वे है। अभी तक गंगा एक्सप्रेस,वे का 85 प्रतिशत काम पूरा हुआ है। 594 किलोमीटर यह पूरा एक्सप्रेस,वे है। साढ़े तीन किलोमीटर की हवाई पट्टी शाहजहांपुर की तहसील जलालाबाद में है।

रात में भी हो सकेगी लड़ाकू विमानों की लैंडिंग

इस हवाई पट्टी पर फाइटर प्लेन दिन और रात दोनों वक्त उतर सकते हैं। नाइट लैंडिंग के लिए यहां वायुसेना ने विशेष इंतजाम किए हैं। लड़ाकू विमानों की लैंडिंग देखने के लिए 1000 स्कूली बच्चे भी पहुंचे। इसके अलावा सामान्य जन भी साक्षी बने। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह का कहना है कि वायुसेना की गाइडलाइन के अनुसार उनकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। जिले में हवाई पट्टी बनाए जाने और फाइटर प्लेन के रिहर्सल को लेकर स्थानीय लोगों में भी खासी खुशी है।

देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण हवाई पट्टी

यह हवाई पट्टी देश की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि चीन की सीमा यहां से महज ढाई सौ किलोमीटर दूरी पर है। युद्ध के समय यह हवाई पट्टी बेहद महत्वपूर्ण साबित होगी। आज 11:30 से 1 बजे तक मिराज, सुखोई, जगुआर और राफेल फाइटर प्लेन लैंड करेंगे। कई फाइटर जेट का टच एंड गो रिहर्सल भी होगी। इसके अलावा ईंधन भरने की भी रिहर्सल की जाएगी। साथ ही C7 ग्लोब मास्टर प्लेन को उतारे जाने की तैयारी है। शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस,वे पर बनी हवाई पट्टी पर लड़ाकू विमानों की गर्जना ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। मिराज, सुखोई, जगुआर और राफेल जैसे लड़ाकू विमानों ने अपनी ताकत का प्रदर्शन किया है। धूल भरी आंधी के कारण समय में फेरबदल हुआ, लेकिन अभ्यास सफलतापूर्वक हुआ। यह हवाई पट्टी देश की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है और युद्ध के समय बेहद उपयोगी साबित होगी।

Raed More:- भारत पर हमले की साजिश: आईएसआई का बांग्लादेश में नया खेल

Click this:- Download Our News App For Latest Update  and "Follow" whatsapp channel

Watch Now:- कुर्सी पर बैठाकर डांसर को चूमने चला BJP नेता!

संबंधित सामग्री

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जल्द ही प्रदेश के उपार्जन केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करेंगे तथा किसानों से संवाद स्थापित करेंगे।

मानसून से पहले हरियाणा सरकार हुई अलर्ट; बाढ़, हीटवेव और सूखे से निपटने के लिए तेज हुई तैयारियां

हरियाणा

मानसून से पहले हरियाणा सरकार हुई अलर्ट; बाढ़, हीटवेव और सूखे से निपटने के लिए तेज हुई तैयारियां

हरियाणा सरकार ने मानसून के दौरान संभावित आपदाओं के लिए तैयारी की है। बाढ़, हीटवेव, सूखे से निपटने के लिए विशेष योजनाएँ और सिस्टम सक्रिय किए गए हैं।

भारत में भयंकर गर्मी, कई शहरों में तापमान 45°C के पार, कूलर के साथ निकाली बारात

मध्य प्रदेश

भारत में भयंकर गर्मी, कई शहरों में तापमान 45°C के पार, कूलर के साथ निकाली बारात

भारत के कई शहरों में तापमान 45°C के पार पहुंच गया है, जिससे लू और आगजनी की घटनाएं बढ़ी हैं। उत्तर प्रदेश और राजस्थान सबसे प्रभावित हैं।

उत्तराखंड में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, 1 मई से नया शेड्यूल

उत्तराखंड

उत्तराखंड में स्कूलों की टाइमिंग में बदलाव, 1 मई से नया शेड्यूल

उत्तराखंड में गर्मी के कारण स्कूलों की टाइमिंग 1 मई से बदलने जा रही है, सुबह 7:30 से दोपहर 1:30 तक के लिए।

पंजाब सीएम मान को कोर्ट ने दी चेतावनी- “1 मई को हाज़िर हों, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई”

पंजाब

पंजाब सीएम मान को कोर्ट ने दी चेतावनी- “1 मई को हाज़िर हों, नहीं तो होगी सख्त कार्रवाई”

पंजाब के सीएम भगवंत मान की लगातार अनुपस्थिति के बाद मानसा की अदालत ने सख्त चेतावनी दी है। अगली पेशी पर न होने की स्थिति में सख्त कदम उठाए जाएंगे।