robbery incident: हमीरपुर दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूटे ...

robbery-incident

robbery incident: हमीरपुर दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूटे सोने के जेवर, पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

robbery incident हमीरपुर दिनदहाड़े घर में घुसकर बदमाशों ने चाकू की नोक पर लूटे सोने के जेवर पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

robbery incident: हमीरपुर जनपद के राठ कस्बे में शनिवार दोपहर एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जब दो अज्ञात बदमाशों ने एक सर्राफा व्यापारी के घर में घुसकर महिला को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया और करीब 100 ग्राम सोने के आभूषण लूटकर फरार हो गए। यह पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है।

[caption id="attachment_86418" align="alignnone" width="136"]robbery incident robbery incident[/caption]

robbery incident: निगरानी पर गंभीर सवाल उठने लगे

घटना नगर के कोटबाजार मोहल्ले की है, जहां पुलिस चौकी से महज कुछ कदम की दूरी पर इस दुस्साहसिक लूट को अंजाम दिया गया। चौकी का हाल ही में जनार्दन प्रताप सिंह ने चार्ज संभाला है, और उनके कार्यभार संभालते ही यह पहली बड़ी आपराधिक घटना घटित हुई है, जिससे पुलिस की सक्रियता और निगरानी पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

robbery incident: 100 ग्राम सोने के जेवरात लेकर भाग निकले

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सर्राफा कारोबारी प्रमोद कुमार सर्राफ उस वक्त अपनी दुकान पर थे, जो उनके घर के ठीक सामने स्थित है। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश उनके घर में दाखिल हुए। घर पर उनकी पत्नी माया देवी और बेटा मंग‍लम् मौजूद थे। बदमाशों ने चाकू दिखाकर माया देवी को डराया और उनसे लॉकर खुलवाकर चूड़ियां, मंगलसूत्र, चैन और अंगूठी समेत लगभग 100 ग्राम सोने के जेवरात लेकर भाग निकले।

robbery incident: चाकू देखकर पीछे हट गया

पीड़िता माया देवी ने बताया कि दोनों बदमाश अचानक घर में घुसे। एक बदमाश ने चाकू दिखाया और चुप रहने का इशारा किया, जिससे डरकर उन्हें लॉकर खोलना पड़ा। वारदात इतनी तेजी से हुई कि शोर मचाने का मौका भी नहीं मिला। एक बदमाश मुख्य द्वार से भागा जबकि दूसरा छत से कूदकर फरार हो गया। बेटे मंग‍लम् ने बदमाश का पीछा करने की कोशिश की लेकिन चाकू देखकर पीछे हट गया।

आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।

robbery incident: चौकी से इतनी नजदीकी पर हुई इस घटना ने न केवल पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भी दहशत का माहौल बना दिया है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस गश्त और निगरानी मजबूत होती, तो दिनदहाड़े इस प्रकार की वारदात नहीं होती।

संबंधित सामग्री

BJP का कार्यकर्ता एडजस्टमेंट महाभियान जारी, एक जिले में होगी 70 समितियां 

मध्य प्रदेश

BJP का कार्यकर्ता एडजस्टमेंट महाभियान जारी, एक जिले में होगी 70 समितियां 

मध्य प्रदेश में BJP ने 55 जिलों में कार्यकर्ताओं को सरकारी समितियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने का अभियान शुरू किया।

कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

मध्य प्रदेश

कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगोन जिले के गेहूं उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की।

Rahul Roy ON Viral Video: राहुल रॉय का वीडियो वायरल होने पर हुए ट्रोल, की इमोशनल पोस्ट...

मनोरंजन

Rahul Roy ON Viral Video: राहुल रॉय का वीडियो वायरल होने पर हुए ट्रोल, की इमोशनल पोस्ट...

Actor Rahul Roy, after a viral video, shares an emotional post on Instagram addressing his struggles and mocking by netizens.

Atletico Arsenal Champions League:  एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल का मैच ड्रॉ पर समाप्त

खेल

Atletico Arsenal Champions League: एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल का मैच ड्रॉ पर समाप्त

चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। फाइनल के लिए निर्णायक मैच लंदन में होगा।

RCB Vs GT 2026: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस होगी आमने-सामने

खेल

RCB Vs GT 2026: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस होगी आमने-सामने

In the 42nd match of IPL 2026, Gujarat Titans will face Royal Challengers Bangalore at Narendra Modi Stadium, Mumbai, starting at 7:30 PM.