Rajapur visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजापुर पहुंचे, गोस्वामी तुलसीदास की ज...

rajapur-visit

Rajapur visit: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजापुर पहुंचे, गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली पर किया दर्शन व प्रतिमा अनावरण

rajapur visit मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजापुर पहुंचे गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली पर किया दर्शन व प्रतिमा अनावरण

Rajapur visit: तुलसी जयंती के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को गोस्वामी तुलसीदास की जन्मस्थली राजापुर पहुंचे। मुख्यमंत्री के आगमन पर वहां मौजूद प्रभारी मंत्री और सतुवा बाबा ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। [caption id="attachment_97636" align="alignnone" width="261"]Rajapur visit Rajapur visit[/caption]

Rajapur visit: बापू की चल रही रामकथा में सहभागिता की

सुबह 10:40 बजे मुख्यमंत्री ने गोस्वामी तुलसीदास मंदिर में पहुंचकर रामचरितमानस की हस्तलिखित प्रति के दर्शन किए और मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात 11:05 बजे वह तुलसी रिसॉर्ट पहुंचे, जहां संत मोरारी बापू की चल रही रामकथा में सहभागिता की।

विद्यालय के विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित हुए

दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री कृषि विज्ञान केंद्र गनीवां पहुंचे, जहां 12:15 से 12:25 बजे के मध्य उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री 12:35 बजे परमानंद आश्रम पद्धति विद्यालय के विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

Rajapur visit: स्वागत को लेकर भारी उत्साह देखा गया

कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री 1 बजे पुनः कृषि विज्ञान केंद्र लौटेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर व्यापक तैयारियां की गई थीं। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही और जनसमुदाय में उनके स्वागत को लेकर भारी उत्साह देखा गया।

संतों को विवादों में घसीटने की कोशिश करते

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर गोस्वामी तुलसीदास के योगदान की सराहना की और कहा कि रामनाम का स्मरण जीवन को धन्य बनाता है। उन्होंने भारतीय संस्कृति, संत परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों की सुरक्षा करने की अपील की और यह भी कहा कि विवादित लोग ही संतों को विवादों में घसीटने की कोशिश करते हैं । Rajapur visit: :रिपोर्ट सुरेन्द्र सिंह कछवाह चित्रकूट

संबंधित सामग्री

BJP का कार्यकर्ता एडजस्टमेंट महाभियान जारी, एक जिले में होगी 70 समितियां 

मध्य प्रदेश

BJP का कार्यकर्ता एडजस्टमेंट महाभियान जारी, एक जिले में होगी 70 समितियां 

मध्य प्रदेश में BJP ने 55 जिलों में कार्यकर्ताओं को सरकारी समितियों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने का अभियान शुरू किया।

कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

मध्य प्रदेश

कल जो कहा आज वो किया: सीएम डॉ. मोहन यादव अचानक पहुंचे गेहूं उपार्जन केंद्र, किसानों से किया संवाद

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खरगोन जिले के गेहूं उपार्जन केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया और किसानों से चर्चा की।

Atletico Arsenal Champions League:  एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल का मैच ड्रॉ पर समाप्त

खेल

Atletico Arsenal Champions League: एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल का मैच ड्रॉ पर समाप्त

चैंपियंस लीग सेमीफाइनल में एटलेटिको मैड्रिड और आर्सनल के बीच मैच 1-1 से ड्रॉ पर समाप्त हुआ। फाइनल के लिए निर्णायक मैच लंदन में होगा।

RCB Vs GT 2026: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस होगी आमने-सामने

खेल

RCB Vs GT 2026: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस होगी आमने-सामने

In the 42nd match of IPL 2026, Gujarat Titans will face Royal Challengers Bangalore at Narendra Modi Stadium, Mumbai, starting at 7:30 PM.

SRH के हाथो MI को मिली सीजन की छठवीं हार, क्लासेन की क्लासी बल्लेबाजी..

खेल

SRH के हाथो MI को मिली सीजन की छठवीं हार, क्लासेन की क्लासी बल्लेबाजी..

IPL 2026 के मैच में SRH ने MI को 6 विकेट से हराया। रिकल्टन के शतक के बावजूद MI जीत नहीं सकी, SRH ने 249 रन बनाकर जीत हासिल की।