हापुड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर मुठभेड़ में ढेर, STF और दिल्ली पुलि...

hapur-encounter-lawrence-bishnoi-gang-sharp-shooter-killed-stf-delhi-police

हापुड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर मुठभेड़ में ढेर, STF और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

हापुड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शार्प शूटर मुठभेड़ में ढेर stf और दिल्ली पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Lawrence Bishnoi Gang Encounter: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में बुधवार देर रात एक बड़ी पुलिस कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात शार्प शूटर नवीन कुमार को उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स (STF) और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की संयुक्त टीम ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया। यह मुठभेड़ हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के प्रीत विहार जंगल में हुई। इस ऑपरेशन में STF के दो जवान भी घायल हुए हैं। मृतक नवीन कुमार गाजियाबाद के लोनी का निवासी था और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के प्रमुख सदस्य हाशिम बाबा का करीबी सहयोगी माना जाता था।

बदमाश ने पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस सूत्रों के अनुसार, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को सूचना मिली थी कि नवीन कुमार हापुड़ में किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इस जानकारी के आधार पर STF की नोएडा यूनिट और दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने संयुक्त रूप से हापुड़ में तलाशी अभियान शुरू किया। हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार के पास संदिग्ध बाइक सवार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में नवीन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Lawrence Bishnoi Gang Encounter: आरोपी पर 2 हत्या के केस

पुलिस ने मौके से एक 32 बोर की ऑटोमैटिक पिस्टल और एक बाइक बरामद की है। नवीन कुमार के खिलाफ दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या, हत्या का प्रयास, अपहरण, डकैती और महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) जैसे गंभीर अपराधों के तहत 20 से अधिक मामले दर्ज थे। वह दिल्ली के फर्श बाजार थाना क्षेत्र में एक हत्या और MCOCA के मामले में वांछित था। इसके अलावा, नवीन को दिल्ली में दो हत्या के मामलों में सजा भी हो चुकी थी, और वह फरार चल रहा था। Read More: AMROHA NEWS: अमरोहा से सनसनीखेज मामला सामने आया…इलाके में हड़कंप मच गया

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शूटर

STF के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.के. मिश्रा ने बताया कि नवीन कुमार लॉरेंस बिश्नोई गैंग का एक सक्रिय शार्प शूटर था, जो हाशिम बाबा के साथ मिलकर कई हाई-प्रोफाइल आपराधिक घटनाओं में शामिल था। उसका आपराधिक इतिहास 2008 से शुरू हुआ, जब उसे दिल्ली के सीमापुरी थाने में आर्म्स एक्ट के तहत पहली बार गिरफ्तार किया गया था। 2009 में उसने सहारनपुर में एक हत्या की और 2010 में उत्तर प्रदेश में गैंगस्टर एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ।

STF के दो जवान घायल

मुठभेड़ के दौरान STF के दो जवान घायल हुए, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटनास्थल पर सुरक्षा बढ़ा दी है और मामले की जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ एक बड़ी सफलता मानी जा रही है, जो दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों के लिए कुख्यात है। ADGP (STF) अमिताभ यश ने बताया कि यह ऑपरेशन संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। श्याम कौशिक की रिपोर्ट

संबंधित सामग्री

7 दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’, रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की ठगी

छत्तीसगढ़

7 दिन ‘डिजिटल अरेस्ट’, रिटायर्ड प्रोफेसर से 1.4 करोड़ की ठगी

बिलासपुर में रिटायर्ड महिला प्रोफेसर को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट कर 1.4 करोड़ की ठगी। ठगों ने ED और सुप्रीम कोर्ट के फर्जी नोटिस भेजकर डराया।

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, बस पलटी...3 की मौत, 27 घायल

मध्य प्रदेश

बारात की खुशियां मातम में बदलीं, बस पलटी...3 की मौत, 27 घायल

राजगढ़ के ब्यावरा में बारातियों से भरी बस पलटने से 3 लोगों की मौत और 27 घायल। ड्राइवर को झपकी आने से हादसा हुआ, कई गंभीर घायल रेफर।

Ranbir With Mother Video Viral: रणबीर कपूर का मां नीतू के साथ डांस का वीडियो वायरल

मनोरंजन

Ranbir With Mother Video Viral: रणबीर कपूर का मां नीतू के साथ डांस का वीडियो वायरल

A heartwarming video of Bollywood star Ranbir Kapoor dancing with his mother Neetu Kapoor has gone viral, showcasing their close bond.

Ranbir With Mother Video Viral: रणबीर कपूर का मां नीतू के साथ डांस का वीडियो वायरल

मनोरंजन

Ranbir With Mother Video Viral: रणबीर कपूर का मां नीतू के साथ डांस का वीडियो वायरल

A heartwarming video of Bollywood star Ranbir Kapoor dancing with his mother Neetu Kapoor has gone viral, showcasing their close bond.

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

मनोरंजन

नाना पाटेकर का वर्कआउट करते हुए वीडियो वायरल, यूजर्स कर रहें फिटनेस की तारीफ..

Bollywood actor Nana Patekar's workout video at age 76 goes viral, earning praise from celebrities and fans on social media.