BALIYA NEWS: गहनों में दी सुपारी! बलिया फायरिंग केस का चौंकाने वाला खुलासा

baliya-news-3

BALIYA NEWS: गहनों में दी सुपारी! बलिया फायरिंग केस का चौंकाने वाला खुलासा

baliya news गहनों में दी सुपारी बलिया फायरिंग केस का चौंकाने वाला खुलासा

BALIYA NEWS: बलिया जिले के VIP एरिया ओक्टेनगंज में 21 मई को दिनदहाड़े व्यापारी नेता अरुण गुप्ता पर हुए फायरिंग कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस हाई प्रोफाइल केस में एक मुख्य आरोपी मुकेश सिंह को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है, जिसमें उसके पैर में गोली लगी। पुलिस की पूछताछ में मुकेश सिंह ने बताया कि इस हमले की साजिश अभिषेक गुप्ता उर्फ सेठू ने रची थी।

[caption id="attachment_84612" align="alignnone" width="226"]BALIYA NEWS BALIYA NEWS[/caption]

BALIYA NEWS: दोनों को अब गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

अभिषेक ने व्यापारी अरुण गुप्ता को जान से मारने के लिए मुकेश और रोहित वर्मा को एक कार और दो सोने की चेन सुपारी के तौर पर दी थी। पुलिस ने अभिषेक गुप्ता सेठू और मुकेश सिंह दोनों को अब गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

BALIYA NEWS: दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी

हालांकि मुठभेड़ के दौरान दूसरा आरोपी रोहित वर्मा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस अब उसकी तलाश में है।एसपी ने बताया कि गोलीकांड में शामिल दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस ने मामले में अहम सबूतों के आधार पर आगे की कार्यवाही तेज कर दी है।

भाजपा का नगर अध्यक्ष होने के कारण उसे क्लीन चिट

उधर घायल व्यापारी नेता अरुण गुप्ता ने पुलिस के खुलासे पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि हमले की असली साजिशकर्ता अभिषेक सोनी है, जिसे पुलिस ने राजनीतिक दबाव में बचा लिया है। अरुण गुप्ता के अनुसार अभिषेक सोनी ठाकुर जी की जमीन में करोड़ों रुपए के घोटाले में शामिल है और भाजपा का नगर अध्यक्ष होने के कारण उसे क्लीन चिट दी जा रही है।

BALIYA NEWS: असली गुनहगारों को सजा मिल सके

व्यापारी अरुण गुप्ता का कहना है कि अभिषेक सोनी की भूमिका न सिर्फ आर्थिक घोटाले में है, बल्कि उन्हीं के इशारे पर उन पर जानलेवा हमला भी कराया गया। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है ताकि असली गुनहगारों को सजा मिल सके।

अब देखना यह है कि क्या पुलिस अभिषेक सोनी की भूमिका पर पुनः विचार करती है या राजनीतिक दबाव में मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा।

संबंधित सामग्री

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में ट्रिपल मर्डर के आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत

बुलंदशहर में जीतू सैनी, बर्थडे पार्टी में 3 लोगों की हत्या के आरोपी को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

NIT श्रीनगर का छात्र अलकनंदा नदी में डूबा, 5 दिन बाद मिला शव

उत्तराखंड

NIT श्रीनगर का छात्र अलकनंदा नदी में डूबा, 5 दिन बाद मिला शव

Anand Sohan, a third-year computer science student from NIT Srinagar, drowned in the Alaknanda River while swimming with friends.

IPL मैच के दौरान वेपिंग करने को लेकर रियान पराग पर लगा जुर्माना

खेल

IPL मैच के दौरान वेपिंग करने को लेकर रियान पराग पर लगा जुर्माना

Ryan Parag faced penalties for vaping in the dressing room during an IPL match against Punjab Kings, which is a violation of the IPL Code of Conduct.

भाजपा विधायक की राज्यपाल से शिकायतः महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मंगू भाई पटेल से की मुलाकात

मध्य प्रदेश

भाजपा विधायक की राज्यपाल से शिकायतः महिला कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मंगू भाई पटेल से की मुलाकात

मध्यप्रदेश में बीजेपी विधायक चिंतामणि मालवीय पर महिला कांग्रेस ने घर पर कब्जा करने और शोषण के आरोप लगाए हैं।

Vastu Tips Sleeping Direction: कहीं आप गलत दिशा में तो नहीं सो रहें, जानिए वास्तु के नियम...

सनातन

Vastu Tips Sleeping Direction: कहीं आप गलत दिशा में तो नहीं सो रहें, जानिए वास्तु के नियम...

Vastu Shastra suggests that sleeping in the wrong direction can impact both physical and mental health, with the south and east directions being most beneficial.