
5 कोर्ट में बम
काशी में 3000 से ज्यादा वकील और 5000 वादकारियों ने आनन-फानन में कोर्ट छोड़ दिया। जिला जज भी कैंपस से बाहर निकल गए। सूचना के बाद पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची और कोर्ट के एक-एक कोने की जांच कर रही हैं। हालांकि, अभी तक कहीं भी कुछ संदिग्ध नहीं मिला है।

UP Court Bomb Threat: एक साथ आया मेल
पुलिस के मुताबिक, ज्यादातर Mail का पैटर्न एक जैसा है। हालांकि, मेल किसने भेजा और कहां से आया, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है कि एक साथ मेल क्यों भेजे गए। पूरे मामले पर लखनऊ के बड़े अफसर नजर रखे हुए है। साइबर सेल और सुरक्षा एजेंसियां भी जांच कर रही है।

वाराणसी कोर्ट में हुआ था विस्फोट
बता दे कि, वाराणसी कोर्ट में 23 नवंबर 2007 को विस्फोट हुआ था। इसमें 3 वकीलों समेत 9 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 50 लोग घायल हुए थे। यही वजह है कि धमकी को पुलिस गंभीरता से ले रही है। इसलिए बम और डॉग स्क्वॉड के साथ ATS और STF को भी बुलाया गया।
