Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
  • मध्य प्रदेश
    • भोपाल
    • इंदौर
    • उज्जैन
    • जबलपुर
    • ग्वालियर
    • मुरैना
    • रतलाम
    • राजगढ़
    • रीवा
    • विदिशा
    • शहडोल
    • शाजापुर
    • श्योपुर
    • सतना
    • सागर
    • सिंगरौली
    • सिवनी
    • सिहोर
    • हरदा
    • होशंगाबाद-नर्मदापुरम
    • अनूपपुर
    • अलीराजपुर
    • अशोकनगर
    • आगर मालवा
    • धार
    • नरसिंहपुर
    • निवाड़ी
    • नीमच
    • पन्ना
    • बड़वानी
    • बैतूल
    • भिंड
    • मंडला
    • मंदसौर
    • उमरिया
    • कटनी
    • खंडवा
    • खरगोन
    • गुना
    • छतरपुर
    • छिंदवाड़ा
    • झाबुआ
    • डिंडोरी
    • दतिया
    • देवास
Video
  • Home
  • Top Story
  • US Open 2025 Women’s Singles: सबालेंका, गॉफ और स्विएटेक में से कौन लिखेगा न्यूयॉर्क में इतिहास?
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

US Open 2025 Women’s Singles: सबालेंका, गॉफ और स्विएटेक में से कौन लिखेगा न्यूयॉर्क में इतिहास?

Hema Gupta August 22, 2025

US Open 2025 Women’s Singles: साल का आखिरी ग्रैंड स्लैम यूएस ओपन 2025 के लिए वोमेंस सिंगल्स ड्रॉ जारी कर दिया गया है। मौजूदा चैंपियन एरीना सबालेंका इस बार अपने खिताब की रक्षा करने के लिए उतरेंगी उन्हें कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। वहीं टेनिस प्रेमियं के लिए बड़ी खबर यह भी है कि कोको गॉफ और इगा स्विएटेक एक ही ग्रुप में शामिल हैं।

Read More: Sagar Dhankhar Murder Case: ओलिंपियन पहलवान सुशील कुमार ने किया सरेंडर, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की जमानत!

सबालेंका को कठिन राह…

बेलारूस की स्टार खिलाड़ी और दूसरी श्रेणी प्राप्त एरीना सबालेंका का अभियान स्पेन की रेबेका मासारोवा के खिलाफ पहले राउंड से शुरू होगा। तीसरे राउंड में उनका मुकाबला 2021 की फाइनलिस्ट लेलाह फर्नांडिस से हो सकता है, जो इस समय बेहतरीन फॉर्म में हैं।

चौथे राउंड में सबालेंका पहुंची तो एलेना से हो सकता है मुकाबला…

अगर सबालेंका चौथे राउंड तक पहुंचती हैं, तो उनका सामना नौवीं सीड एलेना रायबाकिना से हो सकता है। रायबाकिना हाल ही में सिनसिनाटी ओपन में सबालेंका को हराकर आत्मविश्वास से भरी हुई हैं।

क्वार्टर फाइनल में सबालेंका की भिड़ंत अमेरिका की जेसिका पेगुला से हो सकती है, जिनसे उन्होंने पिछले साल खिताबी मुकाबला जीता था। पेगुला का ड्रॉ भी आसान नहीं है, क्योंकि उन्हें क्वार्टर तक पहुंचने के लिए पांचवीं वरीयता प्राप्त मिर्रा एंड्रीवा से चुनौती मिल सकती है।

स्विएटेक और गॉफ की टक्कर…

दुनिया की नंबर वन खिलाड़ी इगा स्विएटेक अपने अभियान की शुरुआत कोलंबिया की एमिलियाना अरांगो के खिलाफ करेंगी। तीसरे राउंड में उन्हें अन्ना कालिन्सकाया से और चौथे राउंड में एकातेरिना अलेक्जेंड्रोवा से जूझना पड़ सकता है। खास बात यह है कि अलेक्जेंड्रोवा ने पिछले साल मियामी ओपन में स्विएटेक को हराया था। क्वार्टर फाइनल तक पहुंचने पर स्विएटेक का सामना आठवीं सीड अमांडा अनिसिमोवा से हो सकता है, जो हाल ही में विंबलडन की फाइनलिस्ट रही हैं।

कोको गॉफ, जो 2023 की यूएस ओपन चैंपियन हैं, अपने हिस्से में मजबूत प्रतिद्वंद्वियों का सामना करेंगी। उनके क्वार्टर में छठी सीड नाओमी ओसाका और ऑस्ट्रेलियन ओपन विजेता मैडिसन कीज मौजूद हैं। ऐसे में गॉफ का रास्ता बिल्कुल आसान नहीं दिख रहा।

वीनस विलियम्स की वापसी…

इस बार टूर्नामेंट का खास अट्रैक्शन वीनस विलियम्स की वापसी भी है। 2 साल बाद सिंगल्स ड्रॉ में उतर रहीं वीनस को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। पहले राउंड में उनका मुकाबला 11वीं सीड कैरोलिना मुचोवा से होगा। प्रशंसकों को वीनस से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: “aaj ka rashifal in hindi: 22 august 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | Daily horoscope”
Next: ज़िंदगी बर्बाद कर देंगी ये 5 आदतें: अभी नहीं सुधरे तो पछताओगे!

Related Stories

Congress Workers Bail AI Summit
  • Top Story
  • देश-विदेश

AI समिट में हंगामा करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमानत, पुलिस ने किया विरोध

himani Shrotiya March 2, 2026
War Impact on India
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान-इजरायल-अमेरिका वॉर: कच्चा तेल, सोना, पेट्रोल भारत में महंगा?

himani Shrotiya March 2, 2026
IND vs AFG Series 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs AFG Series: अफगानिस्तान और भारत के बीच खेला जाएगा वनडे और टेस्ट मैच

Hema Gupta March 2, 2026
  • पहली कृषि कैबिनेट में कृषि विकास और सिंचाई योजनाओं के लिए 27 हजार 500 करोड़ रूपये की स्वीकृति
  • बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रदेशवासियों को होलिका दहन की दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव और कैबिनेट मंत्रियों ने निमाड़-मालवा के लोक देवता भीलट देव से सभी की समृद्धि के लिए की कामना

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • गौरीशंकर अग्रवाल को उम्मीदवार बनाने की मांग,अग्रवाल समाज ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
  • हरियाणा CM सैनी ने पेश किया बजट 2026-27, अग्निवीरों के लिए पुलिस में 20% आरक्षण
  • ट्रैफिक जाम से राहत देने पुलिस का नया प्लान,अब नहीं होगी लोगों को परेशानी
  • होली पर पुलिस की रहेगी विशेष निगरानी,चप्पे-चप्पे पर रहेंगे जवान तैनात
  • Chandra Grahan 2026 Date: जानिए कब लगेगा साल का पहला चंद्रग्रहण?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.