Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • US Open 2025: अल्काराज ने जोकोविच को हराया, फाइनल में सिनर से होगी टक्कर…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

US Open 2025: अल्काराज ने जोकोविच को हराया, फाइनल में सिनर से होगी टक्कर…

Hema Gupta September 6, 2025

US Open 2025: यूएस ओपन 2025 के फाइनल में स्पेन के स्टार टेनिस खिलाड़ी कार्लोस अल्काराज ने 24 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन नोवाक जोकोविच को हराकर जगह बना ली है। आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए इस सेमीफाइनल मुकाबले में अल्काराज ने जोकोविच को सीधे सेटों में 6-4, 7-6(4), 6-2 से मात दी। यह मैच 2 घंटे 23 मिनट तक चला।

Read More: Jemimah Rodrigues 25th Birthday: जेमिमा रोड्रिगेज का जन्मदिन आज, जानिए उनके क्रिकेट करियर से जुड़ी खास बातें…

फाइनल में डिफेंडिंग चैंपियन सिनर का सामना…

अब अल्काराज का मुकाबला फाइनल में मौजूदा चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 जैनिक सिनर से होगा। सिनर ने अपने सेमीफाइनल में कनाडा के फेलिक्स ऑजे-अलियासिम को 6-1, 3-6, 6-3, 6-4 से हराया। यह मैच लगभग साढ़े तीन घंटे तक चला।

जोकोविच का निराशाजनक सीजन…

38 वर्षीय जोकोविच इस साल चारों ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल तक पहुंचे, लेकिन हर बार हार का सामना करना पड़ा। 3 बार उन्हें अल्काराज या सिनर ने हराया।

Novak Djokovic vs Carlos Alcaraz, Part IX 🗽

Who makes the 2025 US Open final?! pic.twitter.com/fsN7GfJcDQ

— US Open Tennis (@usopen) September 5, 2025

मैच के बाद जोकोविच ने कहा—

“उम्र के साथ लंबे मुकाबले खेलना मुश्किल हो जाता है। अल्काराज और सिनर इस समय मुझसे बेहतर खेल रहे हैं।”

फिटनेस की समस्याओं से जूझे जोकोविच…..

जोकोविच पूरे टूर्नामेंट में फिटनेस समस्याओं से परेशान रहे। पहले राउंड में उनके पैर में छाले थे, तीसरे राउंड में कमर के निचले हिस्से में दर्द रहा और चौथे राउंड में उन्हें गर्दन और कंधे की मसाज लेनी पड़ी वहीं सेमीफाइनल में भी उनकी हालत ठीक नही दिखी उन्हें कंधे का इलाज करवाना पड़ा।

बिना सेट गंवाए फाइनल में पहुंचे अल्काराज…

अल्काराज ने इस साल यूएस ओपन में अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। ओपन एरा में वे ऐसे पांचवें खिलाड़ी बन सकते हैं जो बिना सेट गंवाए ग्रैंड स्लैम जीतें। इस दौरान उन्होंने 18 सेट में सिर्फ 58 गेम गंवाए, यानी हर सेट में औसतन 3 से थोड़ा अधिक।

सिनर का शानदार अभियान…

जैनिक सिनर ने इस टूर्नामेंट में अब तक केवल दो सेट गंवाए हैं। हार्ड कोर्ट पर उनकी 26 मैचों की ग्रैंड स्लैम जीत का सिलसिला जारी है। सिनर के पास मौका है कि वे 2008 के बाद पहले खिलाड़ी बनें जो लगातार दो बार यूएस ओपन जीतें। इससे पहले रोजर फेडरर ने 2004 से 2008 तक पांच बार लगातार यह खिताब जीता था।

BREAKING: Carlos Alcaraz STORMS into the US Open final with a 6-4, 7-6, 6-2 win over Novak Djokovic 🎾

First hard court win vs. Novak 0 sets dropped 60th win of 2025 🇪🇸 #Alcaraz #USOpen2025 pic.twitter.com/7x7hwt4nsO

— Ashufrancis25 (@ashufranci875) September 5, 2025

तीसरी बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में भिड़ेंगे सिनर और अल्काराज…

यह इस साल का तीसरा मौका होगा जब सिनर और अल्काराज ग्रैंड स्लैम फाइनल में आमने-सामने होंगे।

1. फ्रेंच ओपन फाइनल 2025: अल्काराज ने पांच सेटों में जीत हासिल की।

2. विंबलडन फाइनल 2025: सिनर ने चार सेटों में अल्काराज को हराया।

3. यूएस ओपन फाइनल 2025: अब दोनों फिर से आमने-सामने होंगे।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: aaj ka rashifal in hindi: 06 September 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”
Next: राशिद इंजीनियर पर तिहाड़ जेल में हमला: पार्टी का आरोप ‘हत्या की साजिश’

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
PM Modi Tamilnadu
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन

himani Shrotiya March 1, 2026
IND Vs WI T20 WC 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND Vs WI T20 WC 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुकाबला, जीतने वाली टीम को मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट!

Hema Gupta March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.