India America Tariff War: अमेरिका और भारत के बीच काफी वक्त से चल रहे टैरिफ विवाद पर अब बड़ा संकेत मिल रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पहले ही कह चुके हैं कि भारत पर लगाए गए 50% टैरिफ को कम किया जा सकता है। अब रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि भारत भी अमेरिका को राहत देने के लिए तैयार है—अगर अमेरिका टैरिफ घटाए, तो भारत भी कई प्रोडक्ट पर टैक्स कम करने को तैयार है।

भारत ज्यादा मजबूत
रिपोर्ट बताती है कि भारत की मज़बूत घरेलू अर्थव्यवस्था और उम्मीद से कम हुई एक्सपोर्ट गिरावट ने भारत की बातचीत की पोज़िशन को और ज्यादा मजबूत कर दिया। अक्टूबर में अमेरिका को निर्यात भले ही 8.6% गिरा हो, लेकिन यह गिरावट सितंबर के मुकाबले काफी कम है—यानी 50% टैरिफ के बावजूद भी भारत को बड़ा झटका नहीं लगा।
Read More: सऊदी को F-35 देने पर अमेरिका की बढ़ी चिंता: चीन तक पहुंच सकती है स्टेल्थ तकनीक
India America Tariff War: जल्दबाज़ी में कोई डील नहीं
अधिकारियों का कहना है— भारत जल्दबाज़ी में कोई डील नहीं करेगा, अगर US टैरिफ 50% से कम कर 15% के आसपास करता है, तो भारत 80% से ज्यादा सामानों पर टैरिफ कम करने के बारे में विचार करेगा। साथ ही कृषि जैसे संवेदनशील सेक्टर को सुरक्षा दी जाएगी। इसी बीच अप्रैल–अक्टूबर 2025 के आंकड़ों के मुताबिक अमेरिका अभी भी भारत का टॉप एक्सपोर्ट डेस्टिनेशन है, जबकि भारत ने अपने मार्केट को अफ्रीका और यूरोप तक फैलाना भी शुरू कर दिया है।
