Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश
  • US Shutdown 2025: ट्रम्प के टैरिफ और टकराव से 7.5 लाख लोग बेरोज़गार?
  • देश-विदेश

US Shutdown 2025: ट्रम्प के टैरिफ और टकराव से 7.5 लाख लोग बेरोज़गार?

Shital Sharma October 2, 2025

जब सरकारें बंद होती हैं, तो सिर्फ ऑफिस नहीं- इंसानों की ज़िंदगी रुक जाती है

750,000 परिवारों की नींद उड़ गई है

us government shutdown trump funding bill: कल्पना कीजिए आप रोज़ सुबह एक फेडरल ऑफिस जाते हैं। आपकी ज़िंदगी का हर हिस्सा उसी सैलरी से चलता है। और फिर एक दिन आपको कहा जाता है

अब ऑफिस बंद है, आप घर जाइए… पता नहीं कब तक!

अमेरिका के 7.5 लाख से ज़्यादा सरकारी कर्मचारियों को ठीक यही सुनना पड़ा, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सरकार के फंडिंग बिल को सीनेट में पास नहीं करा पाए। ट्रम्प की पार्टी रिपब्लिकन के पास बहुमत है, लेकिन वे विपक्षी डेमोक्रेट्स का समर्थन पाने में नाकाम रहे। और नतीजा सरकारी शटडाउन।

शटडाउन मतलब क्या होता है?

“शटडाउन” कोई मशीनी शब्द नहीं ये हज़ारों अस्पतालों, स्कूलों, रिसर्च लैब्स और कोर्ट रूम्स का अंधेरा हो जाना है। ये उन लाखों लोगों की सांसें थम जाना है, जो अब सोच रहे हैं क्या मेरी नौकरी बचेगी?

  • कृषि, श्रम, पशु चिकित्सा जैसे विभागों के ऑफिस बंद
  • सुप्रीम कोर्ट और नेशनल लाइब्रेरी तक पर ताले
  • हजारों एजेंसियों को कहा गया – “पैसा नहीं है, घर जाओ”

राजनीति की ज़िद, आम लोगों की हार

फंडिंग बिल पर लगातार दो दिन वोटिंग हुई लेकिन नतीजा वही:

  • ट्रम्प का बिल 60 की ज़रूरत में 55 वोटों से फेल
  • डेमोक्रेट्स का हेल्थकेयर-सपोर्टेड बिल भी गिर गया

सीनेट अब शुक्रवार तक स्थगित है, और तब तक अमेरिका का एक बड़ा हिस्सा जैसे “पॉज़” पर है।

कौन जिम्मेदार है? अब ये खेल शुरू हो गया है

रिपब्लिकन लीडर जॉन थ्यून ने डेमोक्रेट्स पर निशाना साधा

“उन्होंने अपनी वामपंथी नीतियों के लिए अमेरिका को बंधक बना लिया।”

डेमोक्रेट लीडर चक शूमर ने जवाब दिया

“ट्रम्प ने हेल्थकेयर छीनने की कोशिश की, हम चुप नहीं बैठेंगे।”

लेकिन सच्चाई ये है कि इस लड़ाई में ना ट्रम्प हारते हैं, ना डेमोक्रेट्स… हारता है वो आदमी, जो ATM लाइन में खड़ा है ये सोचकर कि अकाउंट में सैलरी आएगी या नहीं।

नौकरियों पर मंडराता खतरा

इस शटडाउन में सिर्फ छुट्टी नहीं मिली बल्कि 3 लाख नौकरियों पर सीधा खतरा है। ट्रम्प का कहना है कि वे शटडाउन से “अच्छी चीज़ें निकालेंगे”, लेकिन सवाल ये है क्या एक राष्ट्रपति की नीतियों की कीमत एक जूनियर स्टाफ की नौकरी होनी चाहिए?

हेल्थकेयर: लड़ाई की जड़

इस पूरे टकराव की जड़ है ओबामा हेल्थकेयर प्रोग्राम। डेमोक्रेट्स इसे बचाना और सब्सिडी बढ़ाना चाहते हैं। ट्रम्प और रिपब्लिकन को लगता है इससे “गैरज़रूरी खर्च” बढ़ेगा। इसी विवाद ने अमेरिका को इस मोड़ पर ला दिया जहां एक-एक वोट की कमी से पूरी सरकार रुक गई।

Read More: जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: Mouthwash Benefits and Risks: जानिए माउथवॉश के फायदे और रोजाना इस्तेमाल के नुकसान!
Next: UP NEWS : अखिलेश यादव का सरकार पर हमला,सत्ता का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

Related Stories

जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
nationmirror
  • Top Story
  • देश-विदेश

पाकिस्तान में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बेचा: 1 करोड़ रिश्वत लेकर तोड़ने की अनुमति?

Shital Sharma March 2, 2026
iran-israel-war-pm-modi-ccs-meeting-uae-netanyahu-call
  • Top Story
  • देश-विदेश

PM मोदी के घर हाईलेवल बैठक: UAE को दिया समर्थन, नेतन्याहू से बोले- संघर्ष जल्द खत्म करें

Shital Sharma March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का किसान कल्याण वर्ष में जनजाति लोक उत्सव भगोरिया के अवसर पर बड़वानी के नागलवाड़ी में आयोजित प्रदेश की पहली कृषि कैबिनेट के आयोजन पर जनजाति बंधुओ ने पारंपरिक रूप से स्वागत किया।
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Husband Wife Suicide CG: दंपत्ति ने एक ही फंदे पर लगाई फांसी!
  • Mp Accident Deaths News: ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दंपत्ति की मौत!
  • डॉ मोहन सरकार की पहली कृषि कैबिनेट बैठक आज,सीएम डॉ मोहन यादव करेंगे अध्यक्षता
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.