अलाव जलाने काे लेकर हुआ था विवाद
UPNEWS: सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र की विधायक नसीम सोलंकी और भाजपा नेता धीरज चड्ढा के बीच अलाव जलाने काे लेकर विवाद हुआ जिसमे कल देर रात सपा कार्यकर्ताओं ने स्वरूप नगर थाने में प्रार्थना पत्र देकर नेताओं ने थाने में हंगामा और नारेबाजी की,जिसके बाद पुलिस ने भाजपा नेता के घर रात में पुलिस पहुंची,लेकिन वह फरार हो गया था। वहां उसकी पत्नी और परिवार के लोग मिले। पुलिस ने उन्हें समझाते हुए कहा की उसे थाने पर हाजिर करवा दें नहीं ताो कारवाई की जाएगी।
आराेपी पुलिस की पकड़ मे
UP NEWS:आराेपी के फरार हाेने के बाद कल देर रात डीसीपी सेंट्रल दिनेश त्रिपाठी ने बताया की
”कल देर रात करीब 8 से 10 जगह आरोपी धीरज चड्ढा काे पकड़ने के लिए छापेमारी की गयी जिसमें आरोपी धीरज चड्ढा को विनायकपुर में एक घर से गिरफ्तार कर लिया गया है”
सपा के नेताओं ने थाने में किया हंगामा

UP NEWS:समाजवादी पार्टी के पूर्व नगर उपाध्यक्ष अनुज दुबे महाराज, राष्ट्रीय सचिव यूथ चंकी गुप्ता, एडवोकेट अनुराग सिंह यादव समेत अन्य नेताओं ने गुरुवार रात में स्वरूप नगर थाने में धरने पर बैठ गए। उनका आरोप था कि सपा की महिला विधायक नसीम सोलंकी और उनके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के लिए कथित भाजपा नेता धीरज चड्ढा बार-बार फोन पर अभद्रता और धमकी दे रहा है।
