Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • UP vs GG WPL 2025 3rd match: गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच WPL के तीसरे सीजन का तीसरा मुकाबला आज…
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

UP vs GG WPL 2025 3rd match: गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच WPL के तीसरे सीजन का तीसरा मुकाबला आज…

Hema Gupta February 16, 2025

UP vs GG WPL 2025 3rd match:विमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) के तीसरे सीजन का तीसरा मुकाबला 16 फरवरी यानी की आज खेला जाएगा। यह मैच गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने गुजरात जायंट्स को करारी हार झेलनी पड़ी थी।

Read More: MI vs DC WPL 2025 2nd Match Result: दिल्ली ने मुंबई को 3 विकेट से हराया..

GG टीम का पिछले मैच में प्रदर्शन

पिछले मैच में कप्‍तान एशले गार्डनर ने सबसे ज्‍यादा 79 रन बनाए थे। और बेथ मूनी ने 42 गेंदों पर 56 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजो ने फिफ्टी लगाकर शानदार प्रदर्शन किया था और चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 202 रन का मुश्किल लक्ष्य दिया। लेकिन उनके गेंदबाज अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। अगर यूपी वॉरियर्स के सामने जीत हासिल करनी है, तो गेंदबाजी और फील्डिंग में सुधार करना होगा

यूपी वारियर्स एक नई कप्तान दीप्ति शर्मा

उत्तर प्रदेश (यूपी) वॉरियर्स की टीम में एक नया बदलाव देखने को मिलेगा, क्योंकि अब इस टीम की कमान भारत की स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी दीप्ति शर्मा के हाथों में होगी। क्योंकि उनकी नियमित कप्तान एलिसा हीली ने लगातार चोटों के कारण प्रतियोगिता से बाहर होने का विकल्प चुना है। दीप्ति शर्मा, जिन्होंने अपने खेल से भारतीय क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण स्थान बना लिया है, अब पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में यूपी वॉरियर्स की कप्तान बनेंगी।

पहली बार यूपी वारियर्स की कप्तानी करने वाली दीप्ति को इस चुनौती का बेसब्री से इंतजार था। उन्होंने कहा, “मैं इस अवसर को लेकर वास्तव में उत्साहित हूं। जब मुझे कप्तानी के बारे में पता चला, तो यह एक शानदार एहसास था। मुझे सकारात्मक लग रहा है कि इस साल यूपी वारियर्स के लिए अच्छी चीजें होंगी।”

गुजरात जायंट्स विमंस

एशले गार्डनर (कप्तान), भारती फुलमाली, लौरा वोल्वार्ड्ट, फोएबे लिचफील्ड, सिमरन शेख, डेनिएल गिब्सन, दयालन हेमलता, डींड्रा डॉटिन, हरलीन देयोल, सयाली सतघरे, तनुजा कंवर, बेथ मूनी (विकेटकीपर), काशवी गौतम, मन्नत कश्यप, मेघना सिंह, प्रकाशिका नाइक, प्रिया मिश्रा, शबनम शकील।

यूपी वारियर्स विमंस

दीप्ति शर्मा (कप्तान), अरुशी गोयल, किरण नवगिरे, श्वेता सहरावत, वृंदा दिनेश, चमारी अटापट्टू, चिनेले हेनरी, ग्रेस हैरिस, क्रांति गौड़, पूनम खेमनार, सोफी एक्लेस्टोन, ताहलिया मैकग्राथ, उमा छेत्री (विकेटकीपर), अलाना किंग, अंजलि सरवानी, गौहर सुल्ताना, राजेश्वरी गायकवाड़, साइमा ठाकोर।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: 16 February Horoscope: “Good day for zodiac signs”!
Next: Elaichi Health Benefits Types: इलाइंची स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद..जानिए कितने इसके प्रकार…

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.