UP Government Big Announcement: उत्तरप्रदेश सरकार की शिक्षको को बड़ी सौगात की घोषणा की है। 29 जनवरी यानी की आज सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। बैठक में तय किया गया कि अब प्रदेश के माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़े शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मी और उनके आश्रित परिवार सरकारी के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी कैशलेस इलाज करा सकेंगे।
बता दें कि, शासन के इस निर्णय से करीब 15 लाख से ज्यादा शिक्षकों को लाभ मिलेगा।
शिक्षा मंत्री ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
प्रेसवार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि – ‘इस योजना से बेसिक शिक्षा परिषद के करीब 11.95 लाख से अधिक शिक्षक व कर्मी लाभान्वित होंगे। सरकार की इस पहल से प्रति कर्मी करीब 3000 रुपये सालाना प्रीमियम के हिसाब से कुल 358.61 करोड़ रुपये का वार्षिक खर्च अनुमानित है।’

वेरिफिकेशन के बाद मिलेगा लाभ
जानकारी के अनुसार, योगी मंत्रिमंडल के इस फैसले को आयुष्मान व्यवस्था के माध्यम से लागू किया जाएगा। इस फैसले से शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और रसोइया सभी को लाभ दिया जाएगा। और वेरिफिकेशन के लिए जनपदों में जिला विद्यालय निरीक्षक और बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी का गठन किया जाएगा।
बता दें कि, कैशलेस इलाज की सुविधा सरकारी अस्पतालों में ही नहीं बल्कि प्राइवेट में भी उपलब्ध होगी।
