Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • UP farmers : यूपी के किसानों को बड़ा तोहफा: MSP पर खरीदी जाएगी मूंग और मूंगफली
  • उत्तर प्रदेश

UP farmers : यूपी के किसानों को बड़ा तोहफा: MSP पर खरीदी जाएगी मूंग और मूंगफली

divya mistry June 18, 2025

UP farmers: लखनऊ। उत्तर प्रदेश के किसानों के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार ने एक और राहत भरा फैसला लिया है। अब राज्य में जायद सीजन की मूंग और मूंगफली की फसलें न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी जाएंगी। इसका सीधा लाभ लघु और सीमांत किसानों को मिलेगा।

UP farmers
UP farmers

UP farmers: मूंग की खरीदी का लक्ष्य तय किया गया

यह खरीदी प्राइस सपोर्ट स्कीम (PSS) के तहत की जाएगी, जिसमें दो केंद्रीय एजेंसियाँ—नेफेड (NAFED) और एनसीसीएफ (NCCF)—संयुक्त रूप से काम करेंगी। इस स्कीम के अंतर्गत 50,750 मीट्रिक टन मूंगफली और 34,720 मीट्रिक टन मूंग की खरीदी का लक्ष्य तय किया गया है।

UP farmers: पारदर्शी और भरोसेमंद व्यवस्था मिल सके

योजना के तहत मूंग की खरीद 2 सितंबर तक और मूंगफली की खरीद 29 अगस्त तक की जाएगी। खरीदी विपणन मंडियों और राज्य स्तरीय सहकारी समितियों के माध्यम से की जाएगी, जिससे किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए पारदर्शी और भरोसेमंद व्यवस्था मिल सके।

UP farmers: 12 जिलों में मूंगफली खरीदेगा

जिलेवार जिम्मेदारी भी तय की गई है। नेफेड कानपुर, आगरा, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, झांसी और मथुरा सहित 55 जिलों में मूंग, जबकि इटावा, मैनपुरी और हरदोई में मूंगफली की खरीद करेगा। वहीं एनसीसीएफ बदायूं, कानपुर देहात, हापुड़, बुलंदशहर, रायबरेली और चंदौली सहित 19 जिलों में मूंग तथा कासगंज, फ़र्रुख़ाबाद, श्रावस्ती, उन्नाव और एटा जैसे 12 जिलों में मूंगफली खरीदेगा।

किसानों को दीर्घकालिक फायदा होगा

इस निर्णय से किसानों की आय में सीधी बढ़ोतरी होगी। उन्हें समय पर फसल बेचने और तुरंत भुगतान का लाभ मिलेगा। दलहन-तिलहन फसलों को स्थायी बाजार मिलने से किसानों को दीर्घकालिक फायदा होगा।

एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही

इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को आधार कार्ड, बैंक खाता और भूमि अभिलेख के साथ नामांकन कराना अनिवार्य होगा।

योगी सरकार की यह पहल किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भोपाल का 90 डिग्री ब्रिज सुधरेगा..ट्रोलिंग के बाद दिया आदेश, इंजीनियर्स पर होगी कार्रवाई
Next: ईरान-इजराइल टकराव तेज: खामेनेई ने किया जंग का ऐलान🧭

Related Stories

CM Yogi Subsidy Ujjwala
  • उत्तर प्रदेश

होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी

himani Shrotiya February 28, 2026
Masaan Holi Varanasi
  • Top Story
  • उत्तर प्रदेश
  • देश-विदेश

काशी में मसान की होली, गले में नरमुंडों की माला पहने नाचते दिखे सन्यासी

himani Shrotiya February 28, 2026
ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

NH-72A पर लिखा – ये रोड मुसलमानों के लिए नहीं, हिंदू रक्षा दल बोला – जिहादी टैक्स नहीं देते

himani Shrotiya February 27, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.