Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Ujjain: अंधविश्वास का कहर! चुड़ैल बताकर महिला की हथेलियां जलाईं, गर्म सिक्के से सिर दागा, 8 पर FIR
  • मध्य प्रदेश

Ujjain: अंधविश्वास का कहर! चुड़ैल बताकर महिला की हथेलियां जलाईं, गर्म सिक्के से सिर दागा, 8 पर FIR

Narendra Singh October 10, 2025

ujjain violence case: उज्जैन जिले के श्रीवच्छ गांव में अंधविश्वास का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां 29 वर्षीय महिला को “चुड़ैल” बताकर क्रूरतापूर्वक प्रताड़ित किया गया। नवरात्रि की सप्तमी के दिन गांव के ही आठ लोगों ने मिलकर महिला को जंजीरों से पीटा, उसकी हथेलियों पर बाती जलाकर जला दिया और गर्म सिक्के से उसका सिर दाग दिया।

ujjain violence case: चुडैल बताकर दी यातनाए

मध्य प्रदेश के उज्जैन में अंधविश्वास के चलते एक महिला की जान पर बन आई. एक गांव में महिला को चुड़ैल से मुक्त करवाने के नाम पर नवरात्र में पहले जंजीर से पीटा, फिर दोनों हथेलियों को दीपक की तरह बाती लगाकर जलाया. उसके बाद आरोपियों ने जली हुई बाती से सिक्का गर्म कर सिर पर चिपका दिया. 10 दिन पहले हुई घटना से हाथों में कीड़े पड़ने पर बुधवार रात पीड़िता महिला थाने पहुंची तो पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया.

Read More:- Self-love: क्या आप भी दूसरों को खुश करते-करते खुद को भूल चुके हैं?

ujjain violence case: हाथों में पड़ गए थे कीड़े

उर्मिला को दागने की जानकारी मिलने पर गांव के सरपंच बना भील ने उसका गांव के एक डॉक्टर से इलाज करवा कर सुगाबाई सहित सभी को फटकारा. उसने हंसा बाई व उर्मिला को केस दर्ज करवाने को कहा था. मगर दोनों के इकार करने पर घर छोड़ गया. हंसा बाई चूंकि पति से अलग रहती है, इसलिए उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से वह उर्मिला का सही उपचार नहीं करवा पाई, जिससे उर्मिला के हाथों में इंफेक्शन के कारण कीड़े पड़ गए.

जंजीरों से पीटा सिर पर गर्मा सिक्का चिपकाया

जंजीरों से पीटा, सिर पर गर्म सिक्का चिपकाया नवरात्रि की सप्तमी के दिन उर्मिला अपनी मां हंसा और परिवार के दो लोगों के साथ श्रीवच्छ गांव पहुंची। यहां पर उर्मिला की मां को बाहर रोककर परिवार के दो लोग सहित सुधा बाई, सुधा का बेटा कान्हा, मनोहर भील, कान्हा भील, संतोष चौधरी, राजू चौधरी, कान्हा चौधरी और रितेश चौधरी ने महिला को अकेले कमरे में ले जाकर पहले जंजीरों से पीटा, फिर बांधकर उसके दोनों हाथ पर रुई की बत्ती को घी में लगाकर जला दिया। तब तक जलाकर रखा जब तक उसकी हथेली जल नहीं गई। इसके बाद महिला के सिर पर गर्म सिक्के को चिपका दिया गया। जलने से महिला की सिर की चमड़ी निकल गई। इस असहनीय पीड़ा के चलते उर्मिला वही बेहोश हो गई थी।

ujjain violence case: 8 पर FIR 3 को गिरफ्तार किया

महिला की शिकायत पर 8 लोगों पर केस दर्ज घटना के करीब 10 दिन बाद उर्मिला परिजनों के साथ उज्जैन के महिला थाने पहुंची। यहां टीआई लीला सोलंकी, उर्मिला के हाथ और सिर देखकर हैरान रह गई। उन्होंने तत्काल मामले की जांच के लिए खाचरोद थाने पर संपर्क किया तो पता चला कि श्रीवच्छ गांव में सुधा बाई इस तरह का पूजन पाठ और टोटके करती है।

Read More:- क्या सच में हम अकेले हैं: आपकी ज़िन्दगी में भी है अकेलापन का दर्द

 

About the Author

Narendra Singh

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Neil Bhatt Viral Video: तलाक की खबरों के बीच मिस्ट्री गर्ल संग दिखे नील भट्ट, वायरल हुआ वीडियो…
Next: Indore: लव जिहाद फंडिंग केस में घिरे अनवर कादरी को पार्षद पद से हटाया, इंदौर नगर निगम में प्रस्ताव पास

Related Stories

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
शिक्षकों की कमी
  • मध्य प्रदेश

MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा

Narendra Singh March 1, 2026
बिजली बिल भुगतान केंद्र
  • मध्य प्रदेश

electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र

Narendra Singh March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PU छात्र संघ चुनाव में NSUI का दबदबा, शांतनु शेखर बने अध्यक्ष
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.