Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • जुर्म गाथा
  • Udaipur Crime: फ्रांसीसी युवती से दुष्कर्म मामला: 205 पेज की चार्जशीट दाखिल, आरोपी ने होटल छोड़ने के बहाने फ्लैट में ले जाकर किया रेप
  • जुर्म गाथा
  • राजस्थान

Udaipur Crime: फ्रांसीसी युवती से दुष्कर्म मामला: 205 पेज की चार्जशीट दाखिल, आरोपी ने होटल छोड़ने के बहाने फ्लैट में ले जाकर किया रेप

divya mistry July 3, 2025

Udaipur Crime: उदयपुर में फ्रांसीसी युवती से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बड़ा कदम उठाते हुए 205 पन्नों की चार्जशीट कोर्ट में पेश की है। चार्जशीट में 24 गवाहों के बयान, डीएनए रिपोर्ट और अन्य मेडिकल व तकनीकी साक्ष्य शामिल किए गए हैं।

Udaipur Crime
Udaipur Crime

Udaipur Crime: अपने किराए के फ्लैट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया

बड़गांव थाना पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट के अनुसार, आरोपी सिद्धार्थ उर्फ पुष्पराज ओझा ने युवती को होटल छोड़ने का भरोसा दिलाकर अपनी कार में बैठाया था। पीड़िता बार-बार होटल पहुंचाने की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपी उसे बातचीत में उलझाते हुए शहर के अलग-अलग हिस्सों में घुमाता रहा। अंततः उसने युवती को होटल के बजाय न्यू भूपालपुरा स्थित अपने किराए के फ्लैट में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

कई तकनीकी सबूत शामिल किए गए

थानाधिकारी पूरणसिंह राजपुरोहित ने बताया कि चार्जशीट में कुल 12 पन्नों का आरोप पत्र शामिल है, जबकि चार्जशीट का कुल आकार 205 पृष्ठ है। इसमें सीसीटीवी फुटेज, वीडियोग्राफी, कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर), लोकेशन ट्रैकिंग समेत कई तकनीकी सबूत शामिल किए गए हैं।

Udaipur Crime: आसपास के इलाकों में शूटिंग की गई

घटना की शुरुआत तब हुई जब फ्रांस की युवती अंबामाता इलाके के एक होटल में ठहरी हुई थी। आरोपी सिद्धार्थ और उसके सहयोगी की कंपनी “कास्टिंग कॉल” ने युवती को एक मोबाइल ऐड शूट के लिए उदयपुर बुलाया था। युवती 22 जून को शूटिंग के लिए उदयपुर पहुंची। उसी दिन पिछोला, सज्जनगढ़ फोर्ट और आसपास के इलाकों में शूटिंग की गई।

Udaipur Crime: बहाना बनाकर उसे अपनी कार में बैठा लिया

रात को क्रू मेंबर्स ने टाइगर हिल पर स्थित द ग्रीक फॉर्म एंड रेस्ट्रो कैफे में पार्टी रखी थी। इसी पार्टी के दौरान सिद्धार्थ ने स्मोक करने के बहाने युवती को बाहर बुलाया और फिर होटल ड्रॉप करने का बहाना बनाकर उसे अपनी कार में बैठा लिया।

Udaipur Crime: चार्जशीट में यह भी सामने आया है कि आरोपी सिद्धार्थ मूल रूप से चित्तौड़गढ़ के गंगरार तहसील का रहने वाला है और करीब 8 वर्षों से उदयपुर में रह रहा है। वह फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है और “प्रेम रतन धन पायो” और “खेल खेल में” जैसी बॉलीवुड फिल्मों की कास्टिंग में भी काम कर चुका है। इसके अलावा वह “क्राइम पेट्रोल” समेत कई गानों और विज्ञापनों की कास्टिंग का अनुभव भी रखता है और करीब 10 वर्षों से इसी क्षेत्र में सक्रिय है।

पुलिस फिलहाल आरोपी के खिलाफ सख्त धाराओं में कार्रवाई कर रही है और मामला कोर्ट में विचाराधीन है।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: भारत-अमेरिका ट्रेड डील जल्दः ट्रंप ने 9 जुलाई डेडलाइन दी
Next: IND vs ENG 2nd Test: शुभमन गिल शतक लगाकर नबाद, भारत के पहले दिन का स्कोर 310/5

Related Stories

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान

PM मोदी की अध्यक्षता में अजमेर में राष्ट्रीय कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए CM डॉ. यादव

divya mistry February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.