Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • U-19 Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच आज होगा मुकाबला!
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

U-19 Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच आज होगा मुकाबला!

Hema Gupta December 14, 2025

U-19 Asia Cup 2025: अंडर-19 क्रिकेट एशिया कप में ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान के बीच मैदानी जंग देखने को मिलेगी। यह मैच दुबई के आईसीसी अकादमी ग्राउंड में सुबह 10.30 बजे से 14 दिसंबर यानि की आज खेला जाएगा।

Read More: Messi का दीदार नहीं होने पर भड़कें फैंस, तोड़ी कुर्सियां, ऑर्गेनाइजर गिरफ्तार

बता दें कि, पिछले मैच में भारत ने यूएई को हराकर शानदार जीत दर्ज की थी। भारत ने यूएई को 234 रन से हराया था। इस मैच में भारतीय टीम के स्टार प्लेयर वैभव सूर्यवंशी ने 95 गेंदों में 171 रन बनाए थे, जिसमें 14 छक्के और 9 चौके शामिल हैं।

वहीं पाकिस्तान से समीर मिन्हास ने 177 और अहमद हुसैन ने 132 रन मलेशिया के खिलाफ खेले गए पहले मैच में बनाएं। इनकी मदद से टीम को शानदार जीत मिली थी।

IND और PAK का हेड टू हेड रिकॉर्ड

अंडर-19 में भारत और पाकिस्तान के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच कुल 27 मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें से 15 मैचों में भारत ने बाजी मारी तो वहीं पाकिस्तान को महज 11 मैच में ही जीत मिली। और एक मैच टाई रहा।

वहीं अगर एशिया कप में दोनों के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच 10 मुकाबले हुएं है, जिसमें से 4 मैच में भारत जीता तो वहीं 5 मैच में पाकिस्तान को जीत मिली और एक मैच टाई रहा।

आज की जीत तय करेगी कौन होगा टॉपर

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों के पास 2-2 पॉइट्स हैं, फिलहाल पाकिस्तान टॉप पर हैं क्योकि उन रन रेट भारत के मुकाबले ज्यादा बेहतर है। वहीं भारत पॉइंट टेबल पर दूसरे नंबर पर है, अगर भारत ये मैच जीतता है, तो वो पाइंट टेबल पर टॉप में पहुंच जाएगी।

बता दें कि, हर ग्रुप की टॉप पर होने वाली 2-2 टीमें सेमीफाइनल में एंट्री लेगी। सेमीफाइनल का मुकाबला 16 दिसंबर को है, इसमें जो दो टीमें जीतेंगी वो फाइनल में एंट्री कर लेंगी और फिर दोनों टीमों के बीच दुबई में 21 दिसंबर को फाइनल मैच खेला जाएगा।

कहां देखे मैच?

भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर- 19 एशिया कप का लाइव स्ट्रीम आप सोनी नेटवर्क में और सोनी लिव एप पर भी देख सकते हैं।

IND vs PAK की पॉसिबल प्लेइंग-11

भारत

आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिज्ञान कुंडु (विकेटकीपर), आरोन जॉर्ज, विहान मल्होत्रा, खिलन पटेल, दीपेश देवेंद्रन, वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, किशन सिंह और हेनिल पटेल।

पाकिस्तान

फरहान यूसुफ (कप्तान), हमजा जहूर (विकेटकीपर),उस्मान खान, समीर मिन्हास, अली हसन बलोच, अहमद हुसैन, हुजैफा अहसान, निकाब शफीक, दानियाल अली खान, मोहम्मद सैय्याम और अली रजा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Aaj ka rashifal in hindi 14 December 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”
Next: भोपाल में युवक का पीछा कर मारी गोली

Related Stories

firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
Ranji Trophy winner Jammu Kashmir
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Ranji Trophy Winner 2026: जम्मू कश्मीर ने कर्नाटक को हराकर 67 साल बाद जीता खिताब!

Hema Gupta February 28, 2026
Iran missile attacks
  • Top Story
  • देश-विदेश

दावा – ईरानी रक्षामंत्री की मौत, स्कूल पर मिसाइल हमला, ईरान ने भी दागी थी 400 मिसाइलें

himani Shrotiya February 28, 2026
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव
  • प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में पूरे देश में प्रिवेंटिव हेल्थ केयर को सशक्त करने निरंतर हो रहे हैं कार्य: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर दी बधाई
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर किया नमन

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
  • CM नीतीश ने दी डॉ. राजेंद्र प्रसाद को श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण
  • होली पर CM योगी का तोहफा, 1.86 करोड़ उज्जवला परिवारों को मिली सब्सिडी
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.