Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • शिकागो: ट्रम्प के ऑपरेशन के खिलाफ हजारों सड़कों पर, 1000+ गिरफ्तार,
  • Top Story
  • देश-विदेश

शिकागो: ट्रम्प के ऑपरेशन के खिलाफ हजारों सड़कों पर, 1000+ गिरफ्तार,

Shital Sharma October 7, 2025

 ट्रम्प के ऑपरेशन के खिलाफ नेशनल गार्ड्स से भिड़ंत

trump-midway-blitz-protests-chicago-national-guard-arrests-immigration-clashes

ट्रम्प के ‘मिडवे ब्लिट्ज’ ऑपरेशन के खिलाफ भड़के लोग

शिकागो ट्रम्प ऑपरेशन बवाल: “हमारे शहर को सैनिकों से मत चलाओ!” — ये आवाज़ रविवार को शिकागो की सड़कों पर गूंज रही थी।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा ‘ऑपरेशन मिडवे ब्लिट्ज’ के तहत अवैध अप्रवासियों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के फैसले के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। और जैसे-जैसे रात गहराती गई, शिकागो हिंसा और गिरफ़्तारियों का गवाह बन गया।

शिकागो ट्रम्प ऑपरेशन बवाल: 300 नेशनल गार्ड्स तैनात- प्रदर्शनकारियों से भिड़ंत

रविवार सुबह ट्रम्प प्रशासन ने शिकागो में 300 नेशनल गार्ड्स तैनात किए। इसका विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और गार्ड्स के बीच झड़पें शुरू हो गईं। रबर की गोलियां, पेपर स्प्रे, और केमिकल एजेंट का इस्तेमाल हुआ। अब तक 1000 से ज्यादा प्रदर्शनकारी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।

trump-midway-blitz-protests-chicago-national-guard-arrests-immigration-clashes

शिकागो ट्रम्प ऑपरेशन बवाल: ऑपरेशन मिडवे ब्लिट्ज क्या है?

सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया यह ऑपरेशन अमेरिका में अवैध अप्रवासियों और आपराधिक तत्वों के खिलाफ है। इसका ट्रिगर बना केटी अब्राहम केस — एक 16 वर्षीय लड़की की मौत, जिसे एक अवैध अप्रवासी ने नशे में गाड़ी से कुचल दिया। ट्रम्प ने इसे “राष्ट्रीय सुरक्षा” से जोड़ा है, जबकि विरोधियों का कहना है — यह मानवाधिकारों का हनन है।

Read More:- क्या आपने कभी सोचा है कि आपकी सुबह की शुरुआत कैसी होनी चाहिए?

शिकागो ट्रम्प ऑपरेशन बवाल: शिकागो में क्या हुआ?

  • ब्राइटन पार्क में एक महिला ने ICE की गाड़ियों पर हमला किया, गोली लगने से घायल हुई।

  • प्रदर्शनकारियों ने मेक्सिको के झंडे लहराए, “No Human is Illegal” जैसे नारे लगे।

  • पुलिस के अनुसार, कई प्रदर्शनकारी हथियारबंद थे, गाड़ियों में तोड़फोड़ भी हुई।

trump-midway-blitz-protests-chicago-national-guard-arrests-immigration-clashes

शिकागो ट्रम्प ऑपरेशन बवाल: गवर्नर बोले, ट्रम्प ने धमकी दी थी!

इलिनॉय के गवर्नर जेबी प्रिट्जकर ने बड़ा खुलासा किया ट्रम्प ने मुझे कहा कि अगर मैं सैनिक नहीं भेजूंगा, तो वो खुद भेज देंगे। यह धमकी है। प्रिट्जकर का कहना है कि राज्य की पुलिस हालात संभाल रही है। वे इसे पॉसी कोमिटेटस एक्ट का उल्लंघन मानते हैं, जो राष्ट्रपति को घरेलू कार्रवाई के लिए सेना भेजने से रोकता है। अटॉर्नी जनरल क्वामे राउल ने कहा — हम अदालत जाएंगे।

trump-midway-blitz-protests-chicago-national-guard-arrests-immigration-clashes

पोर्टलैंड में ट्रम्प को झटका

ओरेगन की फेडरल कोर्ट ने पोर्टलैंड में 200 नेशनल गार्ड्स की तैनाती पर रोक लगाई। कोर्ट ने कहा — ट्रम्प का “युद्ध जैसे हालात” का दावा झूठा है। यह फैसला संविधान और राज्यों की संप्रभुता की जीत माना जा रहा है। क्या यह ऑपरेशन राजनीतिक स्टंट है या सुरक्षा की जरूरत? क्या अमेरिका की सड़कों पर सैनिक भेजना तानाशाही की ओर बढ़ता कदम है? क्या केटी अब्राहम की दुखद मौत की आड़ में पूरे अप्रवासी समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है?

Read More:- जिंदगी में होना है सफल तो घर के वास्तु में करें छोटा सा बदलाव

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: पाक ने चौंकाने वाला दावा किया: चीनी हथियारों ने 7 भारतीय जेट गिराए
Next: aaj ka rashifal in hindi: 07 October 2025, मेष से मीन तक जानें अपना दिन | “Daily horoscope”

Related Stories

Premier League Football 2026
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!

Hema Gupta March 2, 2026
जंग में फ्रांस की एंट्री!
  • Top Story
  • देश-विदेश

ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस

Narendra Singh March 2, 2026
IND vs WI T20 Match
  • Top Story
  • खेल की दुनिया

IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…

Hema Gupta March 2, 2026
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जवाहरलाल नेहरू कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र ईदगाह हिल्स पहुँचकर पूर्व विधायक चंदेरी श्री राजकुमार सिंह यादव के स्वास्थ्य की जानकारी ली।

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • होली के बाद मिल सकता है निगम-मंडलों का तोहफा, दिल्ली दौरे से तेज हुई सियासी सुगबुगाहट
  • MP सरकार की संपत्तियों की बिक्री में गड़बड़ी, 44 रजिस्ट्रियों में स्टाम्प चोरी का खुलासा
  • Premier League Football: आर्सनल ने चेल्सी पर 2-1 की रोमांचक जीत की दर्ज!
  • ईरान पर बड़े हमले की तैयारी: मिडिल ईस्ट की जंग में कूदा फ्रांस
  • IND vs WI T20 Match: भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने पर खुशी से झूमें पूर्व क्रिकेटर, खिलाड़ियों की जमकर तारीफ…
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.