Trump India Buy Oil from Venezuela: वॉशिंगटन डीसी | अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भारत अब ईरान से कच्चा तेल खरीदने की बजाय वेनेजुएला से तेल खरीदेगा। उन्होंने दावा किया कि भारत और वेनेजुएला के बीच यह सौदा पहले ही तय हो चुका है।
ट्रम्प ने एयर फोर्स वन से संवाद करते हुए कहा, “हमने पहले ही डील कर ली है। भारत अब वेनेजुएला से तेल खरीदेगा, ईरान से नहीं।” उन्होंने यह भी बताया कि इस सौदे का कांसेप्ट भारत के साथ तय हो चुका है।
Trump India Buy Oil from Venezuela: चीन को भी मौका
ट्रम्प ने चीन का भी ज़िक्र किया और कहा कि अगर चीन चाहे तो वह भी वेनेजुएला से तेल खरीद सकता है। उनका कहना था कि यह सौदा वैश्विक ऊर्जा बाज़ार को नई दिशा देने वाला हो सकता है।
भारत की प्रतिक्रिया अभी तक नहीं
हालांकि, भारत सरकार की ओर से इस पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस बीच, विश्लेषक मान रहे हैं कि अगर सौदा सच में लागू हुआ तो यह अंतरराष्ट्रीय तेल व्यापार और भारत की ऊर्जा सुरक्षा दोनों पर असर डाल सकता है।
विशेषज्ञों का कहना है कि भारत के लिए यह कदम ईरान पर अमेरिका के लगाए गए प्रतिबंधों के बीच एक विकल्प हो सकता है।
