Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात पर ट्रम्प अड़े: डेनमार्क और ग्रीनलैंड का कड़ा विरोध
  • Top Story
  • देश-विदेश

ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात पर ट्रम्प अड़े: डेनमार्क और ग्रीनलैंड का कड़ा विरोध

Shital Sharma January 5, 2026

trump greenland control reaction: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बार फिर ग्रीनलैंड को लेकर विवादित बयान दिया है . उन्होंने कहा है कि अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से ग्रीनलैंड बेहद अहम है और उस पर अमेरिकी नियंत्रण जरूरी है . ट्रम्प के इस बयान के बाद डेनमार्क और ग्रीनलैंड के शीर्ष नेतृत्व ने कड़ी नाराजगी जताई है . सोमवार को एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रम्प ने कहा कि ग्रीनलैंड के आसपास रूसी और चीनी जहाजों की मौजूदगी अमेरिका के लिए चिंता का विषय है । इससे पहले उन्होंने द अटलांटिक मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में भी कहा था कि रक्षा रणनीति के तहत ग्रीनलैंड अमेरिका को चाहिए ।

Read More:- अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के घर पर हमला: खिड़कियां टूटीं, एक संदिग्ध हिरासत में….

trump greenland control reaction: डेनमार्क PM का सख्त जवाब

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सेन ने ट्रम्प के बयान पर तुरंत प्रतिक्रिया दी । उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा ग्रीनलैंड पर कब्जे की बात करना पूरी तरह अस्वीकार्य और बेतुका है प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सेन ने साफ शब्दों में कहा

अमेरिका के पास डेनिश साम्राज्य के किसी भी हिस्से को हड़पने का कोई अधिकार नहीं है उन्होंने ट्रम्प से अपील की कि वे एक करीबी सहयोगी देश के खिलाफ धमकियों की भाषा का इस्तेमाल बंद करें

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि ग्रीनलैंड के लोग पहले ही साफ कर चुके हैं कि उनका देश बिकाऊ नहीं है ।

ग्रीनलैंड PM बोले- हम किसी के अधीन नहीं

ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेंस-फ्रेडरिक नीलसन ने भी ट्रम्प की टिप्पणियों को गलत और अपमानजनक बताया । उन्होंने कहा कि ग्रीनलैंड को वेनेजुएला जैसे देशों से जोड़कर सैन्य हस्तक्षेप की बात करना न सिर्फ भ्रामक है, बल्कि वहां के लोगों का अपमान भी है 4 जनवरी को जारी बयान में नीलसन ने कहा

मैं शांत और स्पष्ट रूप से कहना चाहता हूं कि घबराने या चिंता करने की कोई जरूरत नहीं है । सोशल मीडिया पर किए गए कुछ पोस्ट से हमारे देश की स्थिति नहीं बदलती

पहले से है अमेरिका की सैन्य मौजूदगी

डेनमार्क नाटो का सदस्य है और अमेरिका के साथ उसका पहले से रक्षा समझौता मौजूद है .इसी समझौते के तहत ग्रीनलैंड में अमेरिका को पहले ही रणनीतिक पहुंच हासिल है . ऐसे में ट्रम्प का दोबारा कब्जे की बात दोहराना कूटनीतिक तनाव बढ़ा रहा है , ट्रम्प के ताजा बयान ने एक बार फिर अमेरिका और उसके यूरोपीय सहयोगियों के रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं । फिलहाल ग्रीनलैंड, डेनमार्क और अमेरिका के बीच यह मुद्दा राजनयिक टकराव का रूप लेता दिख रहा है ।

 

About the Author

Shital Sharma

Administrator

i am contant writer last 10 Years, worked with Vision world news channel, Sadhna News, Bharat Samachar and many web portals.

View All Posts

Post navigation

Previous: आंध्र प्रदेश में ONGC के तेल कुएं में धमाका: गैस रिसाव के बाद आग, तीन गांव खाली कराए
Next: Aaj ka rashifal in hindi, मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल | “Daily horoscope”

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
Uttarakhand e-Zero FIR
  • उत्तराखंड
  • देश-विदेश

उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ

himani Shrotiya February 28, 2026
firecracker factory blast
  • Top Story
  • देश-विदेश

आंध्र प्रदेश की पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट, 18 लोगों की मौत

himani Shrotiya February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.