Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Tricolor burnt in Bhopal garbage: भोपाल में कचरे में जला तिरंगा, दो निगम कर्मचारी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर बवाल
  • मध्य प्रदेश

Tricolor burnt in Bhopal garbage: भोपाल में कचरे में जला तिरंगा, दो निगम कर्मचारी गिरफ्तार, वीडियो वायरल होने पर बवाल

Aditya Mishra July 8, 2025

तिरंगा जलाने पर हंगामा

Tricolor burnt in Bhopal garbage: भोपाल में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। बतादें कि शाहपुरा इलाके के भरत नगर वार्ड क्रमांक 50 में कचरे के ढेर में तिरंगा जलाते हुए दो निगम कर्मचारी देखे गए। घटना का वीडियो वायरल होते ही लोगों में आक्रोश फैल गया।

5 जुलाई को हुआ था मामला

घटना बीते 5 जुलाई की है, जब कुछ स्थानीय लोगों ने निगम कर्मचारियों को कचरे में तिरंगा जलाते हुए देखा। मौके पर मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और पूरी घटना का वीडियो बना लिया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

पुलिस ने की कार्रवाई

वीडियो वायरल होने के बाद मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाई और दोनों निगम कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान एक गंभीर अपराध है और आगे की जांच जारी है।

read more:  सीएम मोहन यादव के बयान पर ब्राह्मण समाज में नाराजगी, डिप्टी सीएम को सौंपा ज्ञापन

कांग्रेस नेताओं ने की कड़ी निंदा

इस घटना पर कांग्रेस नेताओं ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं कांग्रेस नेता अमित शर्मा ने भी तिरंगे के अपमान को शर्मनाक बताते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की बात कही।

सोशल मीडिया पर गुस्सा

Tricolor burnt in Bhopal garbage: तिरंगा जलाने की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। कई यूजर्स ने इसे देश की शान का अपमान बताते हुए दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस और नगर निगम प्रशासन पर भी कार्रवाई को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं।

read more: आरएसएस पर अमर्यादित टिप्पणी कर फंसे कांग्रेस विधायक, वीडियो बना चर्चा का विषय

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Congress MLA controversial remark on RSS: आरएसएस पर अमर्यादित टिप्पणी कर फंसे कांग्रेस विधायक, वीडियो बना चर्चा का विषय
Next: Arthritis Causes Symptoms and Treatment: अर्थराइटिस क्या है? जानिए इसके लक्षण, कारण और उपाय…

Related Stories

सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे
  • मध्य प्रदेश

मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित

Rohan Umak March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 196 रनों का टारगेट, अभिषेक ने छोड़े 2 कैच
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.