Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • Tribal Youth Assault Chhindwara MP: एमपी के छिंदवाड़ा में आदिवासी युवक के साथ दरिंदगी, पेशाब पिलाई और बेरहमी से पीटा
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Tribal Youth Assault Chhindwara MP: एमपी के छिंदवाड़ा में आदिवासी युवक के साथ दरिंदगी, पेशाब पिलाई और बेरहमी से पीटा

Aditya Mishra July 3, 2025

रंगमंच पर पिलाई पेशाब, मुंह पर थूका

Tribal Youth Assault Chhindwara MP: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के हर्रई थाना क्षेत्र से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। तुइयापानी गांव के आदिवासी युवक राजकुमार बट्टी का आरोप है कि दबंगों ने उसे गांव के रंगमंच पर ले जाकर गुटखा खाकर उसके मुंह पर थूका और पेशाब पिलाई। यह अमानवीयता का ऐसा उदाहरण है जो पूरे समाज को झकझोर देने वाला है।

पैसे के विवाद में रची गई साजिश

बताया जा रहा है कि राजकुमार का एक ढाबा संचालक से पैसों को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद में बदला लेने की नीयत से आरोपी दबंग अपने साथ पड़ोसी जिले से गुंडे लेकर आया और राजकुमार को अगवा कर गांव के रंगमंच पर ले जाकर हैवानियत की हदें पार कर दीं। पीड़ित ने अपने गंभीर जख्म दिखाते हुए बताया कि उसके शरीर की चमड़ी तक उधड़ गई है।

ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, थाने का किया घेराव

घटना की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने हर्रई थाने का घेराव किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। हालात बिगड़ते देख तहसीलदार, एडिशनल एसपी समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन गुस्साए लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

क्षेत्र में तनाव, पुलिस-प्रशासन अलर्ट


इस बर्बर कांड के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पर डटे हुए हैं और हालात को नियंत्रण में लाने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

FIR दर्ज, राजनीतिक प्रतिक्रिया तेज


Tribal Youth Assault Chhindwara MP: हर्रई थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस घटना की गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिला अध्यक्ष देवरमण भलावी ने तीखी निंदा करते हुए चेतावनी दी है कि यदि आरोपियों पर जल्द और सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा जनआंदोलन शुरू करेंगे।

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Baglamukhi Temple rain mismanagement: मां बगलामुखी मंदिर में बारिश में भीगे श्रद्धालु, प्रशासन की तैयारियों की खुली पोल
Next: बिहार में ‘वोटबंदी’: INDIA गठबंधन का आरोप- ECI लोकतंत्र से कर रहा खिलवाड़

Related Stories

IMG-20260301-WA0003
  • मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल

himani Shrotiya March 1, 2026
L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स से चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.