Today Big News: दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में तैनात एक अधिकारी आलोक कुमार रंजन ने खुदकुशी कर ली है। इनका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। आपको बता दें कि आलोक एक कथित भ्रष्टाचार मामले में ED और CBI की जांच के दायरे में थे। सात अगस्त को ED के एक सहायक निदेशक संदीप सिंह को 50 लाख रुपए की रिश्वत मांगने के आरोप में CBI ने गिरफ्तार किया था।
Read More- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता
50 लाख रुपए की मांग की थी
CBI ने दावा किया था कि एक शिकायतकर्ता ने कहा था कि ED के सहायक निदेशक संदीप सिंह ने उसके बेटे को गिरफ्तार नहीं करने के लिए 50 लाख रुपए की मांग की गई थी। CBI ने संदीप सिंह को 20 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए दिल्ली के लाजपत नगर से गिरफ्तार किया था।
Read More- Bharat Band: 21 अगस्त को भारत बंद, जानिए क्या-क्या रहेगा बंद
Today Big News: आलोक कुमार रंजन का नाम था
इसके अलावा सहायक निदेशक संदीप सिंह मुंबई के एक ज्वेलर से पैसे ले रहा था। इसी ज्वेलर के यहां ED ने रेड की। तब संदीप सिंह उस टीम का हिस्सा था। FIR में संदीप सिंह को आरोपी बनाया गया था। इसके साथ ही FIR में प्रवर्तन अधिकारी आलोक कुमार रंजन का नाम भी उसमे शामिल था। इसके बाद में संदीप सिंह को बर्खास्त कर दिया गया।
Today Big News: सदमे में थे आलोक कुमार रंजन
सामने आ रही जानकारी के अनुसार, ED के सहायक निदेशक संदीप सिंह के साथ अपना नाम भ्रष्टाचार के केस में देख आलोक कुमार रंजन सदमे में थे। CBI द्वारा संदीप सिंह की गिरफ्तारी के बाद से वो काफी ज्यादा परेशान भी नजर आ रहे थे। इसीलिए ये शक है कि अपने ऊपर कार्रवाई के डर से उन्होंने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। लेकिन अभी इस पर दिल्ली पुलिस की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
