Bharat Band: SC/ST आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ 21 अगस्त 2024 को देशभर में भारत बंद का एलान किया है। आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने बुधवार को देशभर में इस विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया। जिसका समर्थन कई दलित समूहों ने किया है। इसके साथ ही राजनीति पार्टी बसपा ने भी भारत बंद का सर्मथन किया। किसी भी तनाव से बचने के लिए पुलिस को भी सभी जिलों में तैनाती बढ़ाने के लिए कहा गया है।
Read more- Festival News: समाज के लोगों ने डांस कर नाचते गाते हुए मनाया भुजरिया पर्व
भारत बंद क्यों?
20 अगस्त को एससी/एसटी आरक्षण पर फैसला सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने क्रीमीलेयर बनाने की अनुमति दी। कोर्ट ने कहा कि जिसे इसकी सही में जरूरत है, उन्हें आरक्षण में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इस फैसले के खिलाफ आरक्षण बचाओ संघर्ष समिति ने भारत बंद करन का ऐलान कर कोर्ट से इस फैसले को वापस लेने की मांग की है।
Read more- Financial Freedom : 9 आदतें जो दे सकती हैं आपको वित्तीय स्वतंत्रता
Bharat Band: हाई अलर्ट जारी
पश्चिमी उत्तर प्रदेश को सबसे ज्यादा सेंसेटिव एरिया के रूप में देखा जाता है, जिस कारण से अधिकारियों ने इन क्षेत्रों में पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा है। साथ ही अधिकारी जनता की सुरक्षा के लिए व्यापक उपाय लागू कर रहे हैं। इस ऐलान के बाद देशभर में क्या खुलेगा और क्या बंद रहेगा इसपर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है। पर ऐसा माना जा रहा है कि भारत बंद होने से पब्लिक ट्रांसपोर्टेशन सेवाओं और कई जगहों पर प्राइवेट ऑफिस पर इसका इफेक्ट देखने को मिल सकता है।
Bharat Band: इन सेवाओं पर नहीं पड़ेगा असर
भारत बंद के दौरान हॉस्पिटल, एंबुलेंस जैसी इमरजेंसी सेवाएं चालु रहेंगी। बैंक, दफ्तर और सरकारी ऑफिस बंद करने को लेकर कोई आधिकारिक फैसला नहीं आया है। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि बैंक और सरकारी ऑफिस भी खुले रहेंगे।
