दो महीने से फरार था आरोपी अबरार
TIT College sexual assault case: भोपाल के टीआईटी कॉलेज की छात्राओं के यौन शोषण मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस में फरार चल रहे छठवें आरोपी अबरार को भोपाल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को ये सफलता इटारसी रेलवे स्टेशन पर मिली, जहां आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा गया। अबरार पर पहले ही ₹10 हज़ार का इनाम घोषित किया गया था।
कोलकाता तक पहुंची पुलिस टीम
जहांगीराबाद थाना पुलिस को इनपुट मिला था कि अबरार कोलकाता में छिपा हुआ है। इसके बाद एसीपी अजय तिवारी के निर्देशन में एक पुलिस टीम कोलकाता भेजी गई। मगर जैसे ही आरोपी को भनक लगी, वह वहां से फरार हो गया। पुलिस ने उसका पीछा जारी रखा और आखिरकार उसे इटारसी रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया।
read more: जनता दर्शन में बच्ची की मासूम फरियाद सुनकर मुस्कुरा उठे सीएम योगी, दिया भरोसा और चॉकलेट
मोबाइल नहीं करता था इस्तेमाल
अबरार को पकड़ने में पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ी। फरारी के दौरान वह न तो मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहा था और न ही किसी एक जगह पर लंबे समय तक रुक रहा था। वह कोलकाता, बिहार और उत्तर प्रदेश में लगातार ठिकाने बदलता रहा जिससे उसे ट्रैक करना मुश्किल हो गया था।
अब तक छह आरोपी पुलिस गिरफ्त में
इस हाई-प्रोफाइल मामले में इससे पहले पांच आरोपी फरहान, साहिल, साद, नबील और अली खान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। अब अबरार की गिरफ्तारी के बाद सभी छह आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। सभी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज है और पूछताछ जारी है।
पुलिस की सख्ती से मिली कामयाबी

TIT College sexual assault case: जहांगीराबाद थाने की तत्परता और एसीपी अजय तिवारी के निर्देशन में गठित टीम की मेहनत रंग लाई। एसीपी तिवारी ने बताया कि अबरार की गिरफ्तारी पुलिस की रणनीतिक निगरानी और लगातार प्रयासों का नतीजा है। अब पुलिस पूरे मामले को कोर्ट में मजबूत तरीके से पेश करने की तैयारी में जुटी है।
read more: शिवनाथ नदी में गिरी कार, MP के बैंककर्मी की मौत
