Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • देश-विदेश प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • TIT कॉलेज के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप: छात्राओं ने लगाया बैड टच और अश्लील हरकतों का आरोप, शिकायत वापस लेने का दबाव
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

TIT कॉलेज के डायरेक्टर पर गंभीर आरोप: छात्राओं ने लगाया बैड टच और अश्लील हरकतों का आरोप, शिकायत वापस लेने का दबाव

Aditya Mishra May 30, 2025

 डायरेक्टर पर चार छात्राओं ने लगाए संगीन आरोप

TIT College Director Sexual Harassment Allegation: भोपाल के प्रतिष्ठित TIT कॉलेज एक बार फिर विवादों में आ गया है। इस बार कॉलेज के डायरेक्टर अरुण पांडे पर चार छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने, बैड टच करने और अकेले में मिलने के लिए मानसिक दबाव बनाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं ने पिपलानी थाने में अलग-अलग आवेदन देकर शिकायत दर्ज करवाई है।

अटेंडेंस के बहाने बुलाकर की अश्लील हरकतें

जानकारी के मुताबिक, कम अटेंडेंस के चलते चारों छात्राएं डायरेक्टर अरुण पांडे से मिलने गई थीं। वहीं पर डायरेक्टर ने उनके साथ अश्लील बातें कीं और बैड टच किया। आरोप है कि अटेंडेंस बढ़ाने के बदले में छात्राओं पर अकेले में मिलने का दबाव डाला गया।

read more: सीएम साय ने किया ‘सावरकर सौरभ’ स्मारिका का विमोचन

 कॉलेज समिति रही निष्क्रिय, पुलिस ने लिया मामला जांच में

पीड़ित छात्राओं ने पहले कॉलेज की आंतरिक शिकायत समिति के सामने मामला रखा, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद चारों छात्राएं पिपलानी थाने पहुंचीं, जहां उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई। एडिशनल डीसीपी क्राइम शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, शिकायत प्राप्त कर ली गई है और मामले की जांच जारी है।

 कॉलेज प्रबंधन बना रहा दबाव, छात्राएं चाहती हैं सख्त कार्रवाई

छात्राओं का कहना है कि कॉलेज प्रशासन की ओर से उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए दबाव डाला जा रहा है। लेकिन वे किसी भी कीमत पर पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। पीड़ित छात्राओं की मांग है कि डायरेक्टर अरुण पांडे के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई हो ताकि भविष्य में किसी और छात्रा के साथ ऐसा न हो।

पहले भी विवादों में रहा है TIT कॉलेज

TIT College Director Sexual Harassment Allegation: गौरतलब है कि इससे पहले इसी कॉलेज में कथित ‘लव-जिहाद’ और गैंगरेप का मामला सामने आ चुका है, जिसमें छह से अधिक छात्राएं ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण का शिकार हुई थीं। ऐसे में एक बार फिर कॉलेज की साख पर सवाल उठ रहे हैं और छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है।

read more: समंदर के 2300 फीट नीचे मिला 1.2 लाख साल पुराना शहर, यहां से हुई थी जीवन की शुरुआत?

 

 

About the Author

Aditya Mishra

Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Rakul on Virat – Avneet Controversy: विराट का अवनीत की फोटो लाइक विवाद पर रकुल का बयान…
Next: Haryana kidnapped minor found in Bhopal: हरियाणा से अगवा नाबालिग भोपाल में मिली, आरोपी ने कमरे में बनाया था बंधक

Related Stories

L-Bhopal280226025640
  • Top Story
  • मध्य प्रदेश

भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?

Gautam sharma February 28, 2026
पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म

Rohan Umak February 28, 2026
बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार
  • छत्तीसगढ़
  • जुर्म गाथा

बिलासपुर में सागौन के लट्ठे भर कर ले जा रहे 5 लोग गिरफ़्तार; ढाई लाख का माल बरामद

Rohan Umak February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की मंत्री अनिल विज से मुलाकात
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.