Tikamgrah Hadsa News: मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में लपारवाही के चलते एक हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक में 2 युवक गिर गए और डूबने से दो नाबालिको की मौत हो गई। दोनों सगे भाई थे। यह घटना टीकमगढ़ जिले में स्थित शिवनगर कॉलोनी की है।
Tikamgarh Hadsa News: कैसे हुई घटना?
शिवनगर कॉलोनी में 2 ए परिवार किराए के मकान में रहता था। किराए के मकान में रहने वाले सचिन यादव के 2 बच्चे 30 जनवरी शुक्रवार के दिन करीब 4 बजे मां से खेलने जाने का बोलकर घर से निकले, जिसमें से एक बच्चा नरेंद्र, जिसकी उम्र 7 वर्ष और दूसरा आशीष जिसकी उम्र 5 वर्ष है। वो खेलते – खेलते पास की कॉलोनी में बन रहे घर के अंदर पहुंच गए। वहां खुलेो सेप्टिक टैंक के अंदर गिर गए।
Also Read-ग्वालियर सौंफ पर सीमेंट: जहरीला जीरा बनाने वालों पर FIR, 46 बोरियां जब्त

Tikamgarh Hadsa News: तलाश करने पर मिला शव
जब दोनों बच्चे देर शाम घर नहीं लौटे तो उनकी मां ने आस -पड़ोस में पूछताछ की। फिर जब नहीं मिले तो कॉलोनी में लगे CCTV को खंगाला गया, जिसमें दोनों बच्चे निर्माणाधीन मकान के अंदर जाते दिखे। इसके बाद तुरंत सब उस मकान में गएं तो उन्हें सेप्टिक टैंक में दोनों बच्चों के शव पानी मे उतराते मिला, जिसके बाद मोहल्ले वालों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी।
Also Read-किसानों को लिए आज एक बड़ा दिन..CM मोहन देंगे तोहफा
पोस्टमार्टम के लिए शव को भेजा
मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्चों को तुरंत टैंक से निकाला गया। दोनों को हॉस्पिटल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इस घटना से पूरे इलके में सनसनी फैल गई।
