तामिया बाघिन: छिंदवाड़ा जिले के तामिया क्षेत्र में इन दिनों खामोशी कुछ ज्यादा ही डरावनी हो गई है। वजह साफ हैकुआबादला इलाके में एक बाघिन अपने तीन शावकों के साथ खुलेआम घूमती नजर आई है। इस खबर के सामने आते ही गांवों में दहशत का माहौल बन गया है और लोग घरों से बाहर निकलने से भी हिचकने लगे हैं।
तामिया बाघिन: गांवों में डर का साया
बाघिन की मौजूदगी का असर सीधा ग्रामीणों की दिनचर्या पर पड़ा है. कई किसानों ने एहतियातन खेतों में जाना बंद कर दिया है। सुबह-सुबह खेतों की ओर जाने वाली पगडंडियां अब सूनी नजर आती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों को लेकर सबसे ज्यादा चिंता सता रही है।
Also Read-मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने लिया फैसला.. हर मंगलवार होगी जनसुनवाई
तामिया बाघिन: मंदिर क्षेत्र के पास दिखी बाघिन
वन विभाग के अनुसार, वन्यप्राणी गणना के अंतिम चरण के दौरान कुआबादला के पास स्थित एक मंदिर क्षेत्र में बाघिन अपने तीन शावकों के साथ देखी गई। स्थानीय लोगों ने जब इसकी सूचना दी, तो तामिया वन परिक्षेत्र की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की निगरानी शुरू कर दी गई।
Also Read-कथा के दौरान भावुक हो गए बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री, बोले किडनी तक बेच दूंगा
वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
पश्चिम वनमंडल के डीएफओ साहिल गर्ग ने बताया कि पूरे इलाके में फिलहाल बाघ और तेंदुए दोनों सक्रिय हैं. एहतियात के तौर पर आसपास के गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है. ग्रामीणों को अकेले बाहर न निकलने, समूह में रहने और रात के समय विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है.
