Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • ‘Thug Life’ Trailer Kamal Haasan: कमल हासन का दमदार एक्शन, यमराज से होगी सीधी टक्कर!
  • एंटरटेनमेंट

‘Thug Life’ Trailer Kamal Haasan: कमल हासन का दमदार एक्शन, यमराज से होगी सीधी टक्कर!

Hema Gupta May 18, 2025

‘Thug Life’ Trailer Kamal Haasan: कमल हासन और मणिरत्नम की मचअवेटेड फिल्म ‘ठग लाइफ’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इसने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। ट्रेलर में कमल हासन का दमदार डायलॉग – “ये यमराज और मेरे बीच की कहानी है, मैं या वो…” – फैंस को झकझोर कर रख देता है। इस एक डायलॉग ने ट्रेलर की गूंज को और भी बढ़ा दिया है।

Read More: War 2 Hritik Roshan: एक्टर ने की बड़ी घोषणा, जूनियर एनटीआर के जन्मदिन पर मिलेगा खास तोहफा!

38 साल बाद लौटी मणिरत्नम और कमल हासन की जोड़ी..

इस फिल्म की खास बात यह है कि मणिरत्नम और कमल हासन की जोड़ी 1987 में आई आइकॉनिक फिल्म ‘नायकन’ के बाद पहली बार एक साथ नजर आएगी। ‘नायकन’ में कमल हासन ने शक्तिवेल नायकन का किरदार निभाया था, और अब ‘ठग लाइफ’ में उसी कैरेक्टर को एक नई और और भी खतरनाक छवि में दिखाया गया है।

कहानी में हैरान कर देने वाले ट्विस्ट – पिता-पुत्र की जंग

फिल्म ‘ठग लाइफ’ में खूब ट्विस्ट और टर्न्स के अलावा कई एक्शन सीन्स और खून खराबा दिखाई देगा। फिल्म की कहानी रंगराया शक्तिवेल नायकन की है, जो अपराध की दुनिया में ‘नायकन’ नाम से मशहूर हो जाता है। एक समय के बाद वह अपने साम्राज्य की बागडोर अपने बेटे को सौंप देता है। लेकिन कहानी मोड़ तब लेती है जब वही बेटा उसे धोखा दे देता है। इसके बाद शुरू होती है बाप-बेटे के बीच की टकराव भरी लड़ाई, जिसमें कई चौंकाने वाले ट्विस्ट्स हैं।

धमाकेदार एक्शन और वीएफएक्स – ट्रेलर ने मचाया धमाल..

ट्रेलर में दिखाई गई एक्शन सीन्स, दमदार वीएफएक्स और बैकग्राउंड स्कोर ने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया है। फैंस कमल हासन के 70 वर्ष की उम्र में भी ऐसे जोशीले अंदाज पर हैरान हैं। एक फैन ने यूट्यूब पर लिखा, “कमल हासन को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता। दिमाग के पुर्जे खोल दिए इस ट्रेलर ने! इसकी खूब तारीफ हो रही है।

यूजर ने ट्रेलर देख की तारीफ…

‘ठग लाइफ’ का ट्रेलर देख फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि- ’70 साल की उम्र और अब भी कहर ढा रहे हैं कमल हासन।’ एक ने लिखा – ‘भाईसाहब क्या स्क्रीन प्रेजेंस है। एकदम माइंड ब्लोइंग। दिमाग के पुर्जे ही खोल दिए।’ एक ने लिखा, ‘एक्शन सीक्वेंस तो एकदम आग हैं आग। कमल हासन को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता।’ एक ने लिखा-” Kamal Hassan sir Hindi fans available…?🤩 I’m fan from Haryana 🌟”

‘ठग लाइफ’ में दमदार स्टारकास्ट..

फिल्म में कमल हासन के अलावा तृषा कृष्णन, सिलाम्बरासन, महेश मांजरेकर और अली फजल जैसे मंझे हुए कलाकार नजर आएंगे। सभी किरदार ट्रेलर में अपने-अपने हिस्से की झलक से दर्शकों को उत्साहित कर चुके हैं।

5 जून को पैन इंडिया रिलीज..

‘ठग लाइफ’ का हिंदी ट्रेलर दो मिनट का है और इसे रिलीज़ के एक दिन के भीतर ही 23 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। फिल्म 5 जून 2025 को पैन इंडिया रिलीज होने जा रही है और इसे हिंदी, तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में थिएटर्स में देखा जा सकेगा।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: Barwani News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने किया बर्बर हमला,तीन मासूम घायल!
Next: kaushambi police encounter: कुख्यात बदमाश संतोष उर्फ राजू ढेर, 4 करोड़ के कॉपर तार लूट का था मास्टरमाइंड

Related Stories

Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
Vijays Wife Sangeetha Files Divorce
  • एंटरटेनमेंट

Vijays Wife Sangeetha Files Divorce: थलापति विजय ने पत्नी से की बेवफाई! पत्नी ने तलाक के लिए दायर की याचिका…

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की बस ट्रांसपोटर्स की चर्चा, अब नहीं होगी हड़ताल
  • भोपाल गैस त्रासदी स्थल पर बनने जा रहा है नए भारत का प्रतीक, 87 एकड़ में बदलेगी इतिहास की तस्वीर?
  • उत्तराखंड में शुरू होगी ई-जीरो FIR व्यवस्था, शाह करेंगे शुभारंभ
  • राज्य स्तरीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 300 करोड़ का कैंसर अस्पताल
  • पूर्व रेलकर्मी ब्लैकमेलिंग के आरोप में भोपाल में गिरफ्तार, कब्ज़े से मिली MD ड्रग, अवैध फायर आर्म
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.