श्रुतिका अर्जुन का सफर हुआ खत्म
रियलिटी शो ‘बिग बॉस 18’ का 19 जनवरी काे ग्रैंड फिनाले है उससे पहले शो काे अपने टॉप 5 चाहिए।आपकाे बता दें की बिग बाॅस 18 से श्रुतिका अर्जुन का सफर खत्म हो गया है और जल्द की एकाध कंटेस्टेंट और बाहर हो जाएगा,लेकिन उसके पहले आखिरी वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने करणवीर मेहरा से लेकर चुम दरांग और विवियन डीसेना की क्लास लगाई है। साथ ही चाहत पांडे की मां ने जो बिग बाॅस 18 के मेकर्स को 21 लाख रुपये देने की बात कही है, उस पर भी वह बोले हैं।
ईशा और अविनाश को सलमान कर रहे थे इग्नाेर
‘बिग बॉस 18’ के वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान खान ईशा और अविनाश को पूरी तरह से इग्नोर कर रहे थे, जो टास्क में विवियन काे सही ठहराने की कोशिश किए जा रहे थे सलमान खान विवियन से पुछते हैं की उनके लिए सबसे ज्यादा जरूरी क्या था, चुम को मनाना, उससे माफी मांगना?सलमान ने विवियन से कहा, ‘दिक्कत आपके साथ ये है कि आपको अपने अलावा कोई दिखता ही नहीं है। हमेशा हर चीज आपके ही बारे में होती है।’
क्या विवियन अग्रेसिव है ?
सलमान ने चुम से पूछा कि टास्क को दौरान उन्होंने लकड़ी कंधे पर क्यों रखी तो चुम ने कहा कि वजन ज्यादा हो गया था। फिर होस्ट बोले कि अगर नेशनल टीवी पर बोला जाएगा कि विवियन अग्रेसिव है, विवियन खेल रहा है और बार-बार चोट पहुंचा रहा है, तो इसका मतलब क्या है? क्या आप चाहती थीं कि विवियन इस टास्क को अच्छे से परफॉर्म न करे?
