परफ्यूम के नुकसान: पहले जिसे लग्जरी और अमीरी का प्रतीक माना जाता था, वही परफ्यूम अब युवाओं के रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा बन गया है। बच्चो से लेकर बूढ़ो तक हर कोई परफ्यूम का इस्तेमाल करते हैं। खासकर जेन-जेड (Gen-Z) यानी 1997 से 2012 के बीच जन्मे युवा वर्ग अब परफ्यूम के सबसे बड़े खरीदार बन गए हैं। इस पीढ़ी के लोग अब महंगे ब्रांड्स की बजाय छोटे लेकिन प्रीमियम प्रोडक्ट्स को तरजीह दे रहे हैं — और इसमें परफ्यूम उनकी पहली पसंद बन चुका है। चाहे वो किसी फंक्शन में जाए, दोस्तों से मिलने जाएं, कॉलेज या ऑफिस जाएं। हर जगह वो परफ्यूम या बॉडी स्प्रे लगाकर जाते है, जिससे उनके बॉडी से पसीने की बदबू न आए। लेकिन क्या आप जानते हैं। आपको खूशबूदार बनाने वाला परफ्यूम आपकी सेहत पर प्रभाव डाल सकते हैं।
Read More: विवाद के बाद एक्टर सोहेल खान ने सार्वजनिक तौर पर मांगी माफी, जानिए क्यों हुआ विवाद?
परफ्यूम के नुकसान: हो सकती है एलर्जी की दिक्कत
Perfume से हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है, कई बार बॉडी स्प्रे के अलावा परफ्यूम को बॉडी पर डाल लेते है, जिससे हमारी त्वचा में एलर्जी हो सकती है, इससे बॉडी पर इचिंग होने लगती है, या घमोरियों जैसे पिंपल हाथ में आ जाते हैं। इसके फोटो डर्मेटोसिस जैसी समस्या आ सकती है।
परफ्यूम के नुकसान: क्या परफ्यूम बन सकता हमारी मौत की वजह?
रिपोर्ट के अनुसार, परफ्यूम हमारे मौत का कारण नहीं बन सकता , क्योकि परफ्यूम एक तरह का अल्कोहलिक बेस है, जिसमें एसेंसियल ऑयल, यह ऐसे ऑर्गेनिक या सिंथेटिनक केमिकल हो सकते हैं, जिसे हम खुशबू के लिए इस्तेमाल करते हैं। इसलिए इससे मौत होने की संभावना बहुत कम है। यह सर दर्द, जी मिचलाना, माइग्रेन जैसी समस्याओं को जरुर पैदा कर सकता है।
Read More-Tale Wali Mata Ka Mandir: एक ऐसा मंदिर जहां दुश्मनों के लिए लोग लगाते हैं ताले!
38% खर्च परफ्यूम पर, मेकअप पिछड़ा…
डेटा फर्म सर्काना के अनुसार, जुलाई 2025 तक के 26 हफ्तों में परफ्यूम पर कुल खर्च का लगभग 38% हिस्सा उन घरों से आया है, जहां जेन-जेड सदस्य हैं। वहीं सितंबर तिमाही में परफ्यूम की कुल बिक्री में 14% की बढ़त दर्ज की गई है। इसके विपरीत, सस्ती मेकअप और स्किनकेयर प्रोडक्ट्स की बिक्री में गिरावट आई है। इधर भारत में भी यही ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, देश में परफ्यूम की कुल बिक्री में Gen-Z उपभोक्ताओं का योगदान लगभग 40% तक पहुंच गया है। ये युवा अब ‘प्रीमियम परफ्यूम्स’ की ओर आकर्षित हो रहे हैं और इन्हें अपने स्टाइल, आत्मविश्वास और मूड बूस्टर के रूप में देख रहे हैं।
किन लोगों को नहीं करना चाहिए परफ्यूम का इस्तेमाल
1. जिन लोगों की स्किन सेंसटिव है, उन्हें परफ्यूम लगाने से बचना चाहिए, क्योकि इसके इस्तेमाल से स्किन प्रॉब्लम हो सकती है।
2. अगर किसी व्यक्ति को अस्थमा या रेस्पिरेटरी जैसी दिक्कते हैं तो उन्हें परफ्यूम का यूज नहीं करना चाहिए, क्योकि इससे सांस लेने में दिक्कत हो सकती है।
3. अगर आपको माइग्रेन की समस्या है, तो परफ्यूम का इस्तेमाल न करें, नहीं उसकी खूशबू से आपको सर भारी लगेगा।
Note- अगर आपको इसके बाद भी परफ्यूम इस्तेमाल करना ही है, तो फिर आप पहले उसका पैच टेस्ट कर लें। फिर ही खरीदें।
