Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • The Bads of Bollywood Controversy: समीर वानखेड़े ने आर्यन खान पर मानहानि का मुकदमा दायर!
  • एंटरटेनमेंट

The Bads of Bollywood Controversy: समीर वानखेड़े ने आर्यन खान पर मानहानि का मुकदमा दायर!

Hema Gupta September 26, 2025

The Bads of Bollywood Controversy: बॉलीवुड के फेमस सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे इन दिनो अपने नेटफ्लिक्स शो ‘ द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ऐसे में IRS अधिकारी समीर वानखेड़े ने इस सीरीज में दिखाए गए कुछ सीन पर आपत्ति जताते हुए दिल्ली हाई कोर्ट में मानहानि का केस दर्ज कर दिया है।

Read More: Celebrity Brand Valuation 2024: विराट कोहली के संन्यास के बाद भी बढ़ी ब्रांड वैल्यू, नंबर-1 पर !

बता दें कि, समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान, गौरी खान, रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, नेटफ्लिक्स और अन्य पक्षों के खिलाफ 2 करोड़ रुपये का हर्जाना मांगा है।

क्या हैं समीर वानखेड़े के आरोप?

समीर वानखेड़े ने दावा किया है कि सीरीज में उनके किरदार को गलत तरिके से दिखाया गया है। जो कि झूठा, पक्षपाती और मानहानिकारक तरीके से किया गया है। उनका कहना है कि शो में ड्रग इनफोरमेंट एजेंसी और अधिकारियों की छवि खराब की गई है, जिससे जनता का कानून व्यावस्था और एजेंसियों पर विश्वास कम हो सकता है।

सीरीज के एक दृश्य में एक ड्रग इनफोरमेंट अधिकारी, जो समीर से मिलता – जुलता है, क्रूज पार्टी पर छापा मारने जाता है, उनका आरोप है कि यह दृश्य 2021 के क्रूज छापे की नकल है और जानबूझकर पक्षपातपूर्ण तरीके से पेश किया गया है।

राष्ट्रीय सम्मान का मामला…

समीर ने सीरीज में एक दृश्य की ओर भी ध्यान दिलाया, जिसमें एक पात्र ‘सत्यमेव जयते’ कहता है और तुरंत अश्लील इशारा करता है। उनका दावा है कि यह राष्ट्रीय चिह्न और सम्मान का अपमान है, जो 1971 के राष्ट्रीय सम्मान के अपमान निवारण अधिनियम का उल्लंघन करता है।

कानूनी उल्लंघन और क्षतिपूर्ति की मांग…

वानखेड़े ने याचिका में कहा है कि शो Information Technology Act और भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं का उल्लंघन करता है। उन्होंने कोर्ट से 2 करोड़ रुपये की कंपनसेशन की मांग की है, जिसे वे टाटा मेमोरियल कैंसर अस्पताल में कैंसर रोगियों के इलाज के लिए दान करने का प्रस्ताव रखते हैं।

2021 का क्रूज विवाद…

समीर वानखेड़े और आर्यन खान का विवाद अक्टूबर 2021 में शुरू हुआ था। उस समय एनसीबी ने मुंबई के पास एक क्रूज जहाज पर छापा मारा था, जिसमें कुछ लोगों के पास नशीले पदार्थ पाए गए थे। आर्यन खान और अन्य को एनडीपीएस अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया।

25 दिन जेल में रहने के बाद 28 अक्टूबर, 2021 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन को जमानत दी।

इसके बाद उनके खिलाफ आरोप वापस लिए गए और NDPS कोर्ट ने उनका पासपोर्ट भी वापस कर दिया।

आर्यन खान पर नई कानूनी चुनौती…

हालांकि यह मामला अभी मुंबई हाई कोर्ट और मुंबई की विशेष एनडीपीएस कोर्ट में लंबित है, लेकिन इस याचिका से आर्यन और उनके परिवार के सामने नई कानूनी चुनौती खड़ी हो गई है।

 

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: CG NEWS: छत्तीसगढ़ ने फिर लहराया परचम, जल संचय और जन भागीदारी में देश में मिला दूसरा स्थान
Next: लखनऊ में छात्रवृत्ति वितरण समारोह: 3.96 लाख विद्यार्थियों को ₹89.96 करोड़ वितरित

Related Stories

Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika New Film Glimpse
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika New Film Glimpse: विजय और रश्मिका की न्यू फिल्म ‘रणबाली’ का पहला लुक आउट…

Hema Gupta February 28, 2026
Tanya Meet Ekta Kapoor
  • एंटरटेनमेंट

Tanya Meet Ekta kapoor: तान्या मित्तल जल्द शुरु करेंगी एकता कपूर के साथ शूटिंग!

Hema Gupta February 28, 2026
  • सबके हितों की करेंगे रक्षा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य जीवों के पुनर्स्थापन में मप्र बन गया है देश का आदर्श माडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • किसानों को कृषि केबिनेट में देंगे होली की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • ‘प्रोजेक्ट चीता’ से मिल रही मध्यप्रदेश को ‘चीता स्टेट’ की वैश्विक पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • कृषि को पारंपरिक उत्पादन से आगे बढ़ाकर बनाया जायेगा लाभकारी व्यवसाय : मुख्यमंत्री डॉ.यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • Raipur Husband Murder: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या!
  • Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…
  • MP  में एक लाख से ज्यादा शिक्षक पद खाली,कैग की रिपोर्ट में खुलासा
  • ZIM vs SA T20 WC 2026: साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे के बीच मुकाबला आज, जिम्बाव्बे पहले ही WC से है बाहर..
  • electricity bill paymen: मार्च के सभी अवकाशों में भी खुले रहेंगे बिजली बिल भुगतान केंद्र
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.