Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • Top Story
  • Terrorist arrest: दिल्ली में बड़े धमाके की साजिश, भोपाल से ISIS आतंकी गिरफ्तार
  • Top Story
  • जुर्म गाथा
  • मध्य प्रदेश

Terrorist arrest: दिल्ली में बड़े धमाके की साजिश, भोपाल से ISIS आतंकी गिरफ्तार

divya mistry October 24, 2025

Terrorist arrest: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने भोपाल से ISIS से जुड़े एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आतंकी का नाम सैयद अदनान बताया गया है, जो भोपाल के करोंद इलाके में रह रहा था। वहीं, दिल्ली के सादिक नगर से भी एक अन्य आतंकी पकड़ा गया है। दोनों मिलकर दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में आईईडी ब्लास्ट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने दोनों के पास से संदिग्ध सामान भी जब्त किया है। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है।

Terrorist arrest
Terrorist arrest

गिरफ्तार आतंकी का नाम सैयद अदनान

स्पेशल सेल अधिकारियों के अनुसार, दोनों आरोपियों को फिदायीन हमले की ट्रेनिंग दी जा रही थी और उनका निशाना दिल्ली के प्रमुख इलाके थे। जांच में यह भी पता चला है कि यह गिरोह देशभर में ऐसे स्थानों की तलाश में था, जहां वे जमीन खरीदकर अपनी गतिविधियों का नया ठिकाना बना सकें। हथियार तैयार करने और ब्लास्ट की तैयारी के लिए उनके द्वारा फंड भी जुटाया जा रहा था।

किसी को उन पर संदेह नहीं

भोपाल में गिरफ्तार सैयद अदनान के बारे में पड़ोसी ज्योति अमकरे ने बताया कि वह एक पढ़ाई में अच्छा, शांत और सामान्य लड़का था। उन्होंने कहा, “वह कभी संदेहजनक नहीं लगा। इस बार मेरिट में आया था, 88 प्रतिशत अंक मिले थे और सीए की तैयारी कर रहा था।” अदनान के पिता एक फैक्ट्री में काम करते हैं और मां गृहिणी हैं। परिवार पिछले छह साल से किराए के घर में रह रहा है, और किसी को उन पर संदेह नहीं था।

Terrorist arrest: युवाओं की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच

पुलिस के मुताबिक, यह गिरफ्तारी पिछले महीने ही उजागर किए गए एक बड़े आतंकी मॉड्यूल की कड़ी में हुई है। सितंबर में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देश के विभिन्न राज्यों से पांच आतंकियों को पकड़ा था। इनमें झारखंड, महाराष्ट्र, तेलंगाना और मध्य प्रदेश से आरोपी शामिल थे। पकड़े गए युवाओं की उम्र 20 से 26 वर्ष के बीच थी।

गजवा लीडर” और “सीईओ” कहता

उनकी पहचान झारखंड के अशर दानिश, मुंबई के आफताब कुरैशी, महाराष्ट्र के सूफियान खान, तेलंगाना के हुजैफ यमन और मध्य प्रदेश के कामरान कुरैशी के रूप में हुई थी। पुलिस जांच में पाया गया कि इन आतंकियों के गिरोह का मास्टरमाइंड अशर दानिश था, जो खुद को “गजवा लीडर” और “सीईओ” कहता था।

एनजीओ का रूप देकर आतंक फैलाने की साजिश

यह नेटवर्क सोशल मीडिया के एन्क्रिप्टेड प्लेटफॉर्म का उपयोग कर युवाओं को आतंक की राह पर ले जाने का काम कर रहा था। आरोपी धार्मिक भावनाओं का दुरुपयोग कर ‘प्रोजेक्ट मुस्तफा’ नाम से युवाओं को जोड़ते जा रहे थे और खुद को एनजीओ का रूप देकर आतंक फैलाने की साजिश चला रहे थे।

देश के कई इलाकों में मिली जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं ताकि पूरे मॉड्यूल को खत्म किया जा सके।

About the Author

divya mistry

Author

मैं दिव्या हूं और मैं पिछले 5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं. मैंने शुरुआत एक PRODUCTION HOUSE से की और उसके बाद कई चैनल में एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग की, और पिछले 1 साल से NATION MIRROR न्यूज चैनल में एसोसिएट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हूं. मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस तक सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Piyush Pandey Passed Away: 70 की उम्र में विज्ञापन जगत के महानायक का निधन…
Next: Gwalior Markandeshwar Temple: 350 साल पुराना मंदिर जहां होती है शिव और यमराज की साथ में पूजा!

Related Stories

IND vs WI Super 8
  • Top Story
  • खेल की दुनिया
  • देश-विदेश

भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से

himani Shrotiya March 1, 2026
सीएम कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश

2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार

Narendra Singh March 1, 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल
  • मध्य प्रदेश

CM डॉ. मोहन यादव ने कूनो नदी में रिलीज किये घड़ियाल और कछुए, बोले- वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता

divya mistry March 1, 2026
  • जनजातीय अंचल में पहली बार हो रही कृषि कैबिनेट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश में शांति, सुरक्षा और सौहार्द सर्वोपरि : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • क्या वित्तीय संतुलन को बरकरार रख पायेगा हरियाणा का बजट 2026-27?
  • भारत छठवीं बार T20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में, वेस्टइंडीज को पछाड़ा 5 विकेट से
  • जंतर मंतर रैली को CM भगवंत मान ने वर्चुअली किया संबोधित
  • 2  मार्च को बड़वानी में कृषि कैबिनेट: सीएम डॉ मोहन यादव छोड़ेंगे सौगातों की फुहार
  • हल्द्वानी में हाथी से टकराई बाइक, 2 सगे भाईयों की मौत
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.