दो महिलाओं से लाखों की ठगी,CCTV आया सामने

pudiya gang: संस्कारधानी जबलपुर में पुड़िया वाले गैंग ने शहर के बीच में दिनदहाड़े दो महिलाओं से लाखों रुपए की ठगी की। पुलिस को इस गैंग के खिलाफ अलर्ट जारी करना पड़ा है. 24 घंटे बीतने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।
pudiya gang: 20 मिनट में दो महिलाओं से ठगी

शहर के पॉश इलाके कमानिया गेट में दो नकली पुलिसकर्मियों ने 57 वर्षीय महिला को लूट का भय दिखाकर उनके सोने के जेवरात उतरवा लिए और एक कागज की पुड़िया में रखकर फरार हो गए। इसके बाद, केवल 20 मिनट के अंदर ये ठग कैंट थाना क्षेत्र के कटंगा कॉलोनी पहुंचे और वहां एक बुजुर्ग महिला से भी उसी तरह ठगी की।
pudiya gang: ये हैं ठगी का तरीका
ठग पहले किसी इलाके की रेकी करते हैं और फिर अकेली महिला को निशाना बनाते हैं। वे खुद को पुलिसकर्मी बताकर नकली आई कार्ड दिखाते हैं और लूट का डर दिखाकर महिला से जेवरात उतरवा लेते हैं। इसके बाद असली जेवरात को नकली में बदलकर फरार हो जाते हैं।
pudiya gang: पुलिस ने लोगों को किया अलर्ट
पुलिस ने इस गिरोह को ‘पुड़िया वाले गैंग’ के रूप में पहचान लिया है और इसकी तलाश जारी है। एएसपी प्रदीप शेंडे ने अपील की है कि लोग इस तरह के ठगों के झांसे में न आएं और किसी भी शक के मामले में नजदीकी पुलिस स्टेशन से संपर्क करें।एएसपी शेंडे ने कहा कि यह गिरोह हमेशा एक पुड़िया लेकर घूमता है, जो असली सोने के जेवरात को तुरंत नकली में बदल सकता है। पुलिस ने इस गिरोह की गतिविधियों पर नजर रखते हुए जनता को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।