रायसेन कलेक्टर काे साेंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश में आज से तीन दिवसीय हड़ताल पर गए प्रदेश भर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार,आपकाे बता दें की राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने सीहाेर में पदस्थ नायब तहसीलदार चंचल जैन पर टिप्पणी की थी जिसके विराेध में आज प्रदेश भर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर चले गए हैं।आपकाे बता दें की एक बार पहले भी राजस्व मंत्री द्वारा इनको सार्वजनिक रूप से मंच से निलंबित किया जा चुका है।
राजस्व मंत्री द्वारा चंचल जैन पर की गयी थी टिप्पणी
राजस्व मंत्री द्वारा चंचल जैन पर की गयी टिप्पणी के विरोध में आज प्रदेश के सभी जिलों के तहसीलदार और नायब तहसीलदार हड़ताल पर चले गए हैं,मुख्यमंत्री के नाम से रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे को आज ज्ञापन दिया गया है,आपकाे बता दें की सार्वजनिक रूप से मंच पर की गई थी टिप्पणी।
मुकेश खन्ना ने अमिताभ बच्चन की सालों पुरानी बात का किया खुलासा
