Skip to content
nationmirror.com

Nationmirror.com

Primary Menu
  • देश-विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • हिमाचल प्रदेश
  • पंजाब
  • हरियाणा
  • गुजरात
  • राजस्थान
  • बिहार
  • झारखंड
  • जुर्म गाथा
  • खेल
  • फाइनेंस
  • ENTERTAINMENT
  • सनातन
  • Lifestyle
  • Infotainment
Video
  • Home
  • एंटरटेनमेंट
  • Anupamkher Film Screening Rashtrapati Bhavan: राष्ट्रपति भवन में ‘तन्वी द ग्रेट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, द्रौपदी मुर्मू ने की सराहना!
  • एंटरटेनमेंट

Anupamkher Film Screening Rashtrapati Bhavan: राष्ट्रपति भवन में ‘तन्वी द ग्रेट’ की स्पेशल स्क्रीनिंग, द्रौपदी मुर्मू ने की सराहना!

Hema Gupta July 12, 2025

Anupamkher Film Screening Rashtrapati Bhavan: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अनुपम खेर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ जो की ऑटिज्म और भारतीय सेना पर आधारित है, इसकी एक खास स्क्रीनिंग शुक्रवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित की गई। इस मौके पर फिल्म की स्टार कास्ट ने भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ फिल्म को देखा और फिल्म देखने के बाद राष्ट्रपति ने खड़े होकर तालियों से इसकी प्रशंसा की।

Read More: ‘Aap Jaisa Koi’ Film Review: ‘आप जैसा कोई’ OTT पर छाई, समाज की रूढ़िवादी सोच को दिखाया आईना!

‘यह मेरे लिए सपना सच होने जैसा पल था’ – अनुपम खेर

फिल्म के निर्देशक और अभिनेता अनुपम खेर ने इस ऐतिहासिक पल को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर राष्ट्रपति भवन से तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि –

“देश की राष्ट्रपति और सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर द्वारा हमारी फिल्म देखना हमारे लिए गर्व का क्षण था और अंत में फिल्म की तारीफ करने का अनुभव मेरे करियर का सबसे गर्व का क्षण है। यह एक सपने के सच होने जैसा है।”

अनुपम खेर ने आगे लिखा कि “फिल्म की टैगलाइन “अलग लेकिन कम नहीं” को राष्ट्रपति ने सही मायने में सार्थक बना दिया। जय हिंद!”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

स्टारकास्ट रही मौजूद, शुभांगी ने जताई भावनाएं…

स्क्रीनिंग के मौके पर फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट अनुपम खेर, बोमन ईरानी, करण टेकर और शुभांगी दत्त मौजूद रहे।

शुभांगी दत्त ने कहा कि –

“मैं खुद को किसी सपने में महसूस कर रही हूं। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति जी के साथ फिल्म देखना बेहद इमोशनल और गर्व का क्षण है। उन्होंने फिल्म और हमारे अभिनय की सराहना की, यह बहुत बड़ी बात है।”

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी…

शुभांगी ने राष्ट्रपति के साथ तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि- “दिल से रची गई एक कहानी, राष्ट्रपति भवन के गलियारों में गूंज उठी। #TanviTheGreat का सफर उद्देश्य और दृढ़ता से भरा रहा है। माननीय राष्ट्रपति और भारतीय सशस्त्र बलों के सर्वोच्च कमांडर के साथ खड़े होकर हमारी फिल्म देखना एक सम्मान और सौभाग्य से भी बढ़कर था। अंत में उनकी तालियां सुनने से लेकर यह कहने तक कि “बहुत अच्छा काम किया है आपने” तक। जीवन चमत्कारों और आश्चर्यों से भरा है। @anupampkher सर का अनंत आभार, आपकी दूरदर्शिता, दृढ़ता और शालीनता ने सब कुछ संभव बनाया और साथ ही हमारी अद्भुत टीम का भी। हम साथ-साथ आगे बढ़े।🇮🇳❤️”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Shubhangi (@shubhangidutt)

ऑस्कर विनर्स और इंटरनेशनल टीम से सजी है फिल्म…

इस फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खास बनाने के लिए कई दिग्गज शामिल किए गए हैं। इसमें भारत के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय कलाकार और तकनीकी विशेषज्ञ भी जुड़ चुके हैं:

1. एक्टर्स: जैकी श्रॉफ, अरविंद स्वामी, पल्लवी जोशी, बोमन ईरानी, करण टेकर, नासिर, अनुपम खेर और Game of Thrones फेम इयान ग्लेन।

2. म्यूजिक: ऑस्कर विजेता एम.एम. कीरवानी।

3. साउंड डिजाइन: ऑस्कर विजेता रेसुल पुकुट्टी।

4. कैमरा वर्क: जापान की सिनेमैटोग्राफर केइको नाकाहारा।

NFDC और अनुपम खेर स्टूडियोज का साझा प्रोडक्शन…

फिल्म ‘तन्वी द ग्रेट’ को अनुपम खेर स्टूडियोज और नेशनल फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (NFDC) मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं।

डिस्ट्रीब्यूशन की जिम्मेदारी:-

भारत और ग्लोबल स्तर पर फिल्म का वितरण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट, और अनिल थडानी की AA Films के हाथ में है।

18 जुलाई को होगी वर्ल्डवाइड रिलीज..

फिल्म की वर्ल्ड प्रीमियर 18 जुलाई 2025 को होने जा रही है। इससे पहले इसे कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी दिखाया गया था, जहां इसे खूब सराहा गया।

फिल्म की थीम: ऑटिज्म और भारतीय सेना की भावना..

‘तन्वी द ग्रेट’ एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी है जो ऑटिज्म से जूझती एक बच्ची की है, जो भारत की सेना से जुड़ी है। फिल्म न केवल मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का कार्य करती है, बल्कि यह दर्शाती है कि सीमाएं चाहे जो भी हों, जज्बा और समर्थन से हर सपना पूरा किया जा सकता है।

About the Author

Hema Gupta

Author

"मैं हेमा गुप्ता, पिछले 2 वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय हूं। एक क्रिएटिव और पैशनेट कंटेंट राइटर होने के साथ-साथ मैं ग्राउंड रिपोर्टिंग का भी अनुभव रखती हूं। मेरा फोकस स्पोर्ट्स, एंटरटेनमेंट, सनातन संस्कृति और लाइफस्टाइल से जुड़ी खबरों पर रहता है। सटीकता, सरल भाषा और रोचकता मेरी लेखन शैली की खासियत है। चाहे डिजिटल प्लेटफॉर्म हो या ऑन-ग्राउंड रिपोर्टिंग, मेरा मकसद हमेशा ऑडियंस को सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना है.

View All Posts

Post navigation

Previous: MP Heavy Rain Alert: मध्य प्रदेश के 19 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बाढ़ से हालात बिगड़ने की आशंका
Next: PM Modi Rozgar Mela 2025: प्रधानमंत्री मोदी ने 16वें रोजगार मेले में 51 हजार युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, बोले- भारत के पास है असीमित शक्ति और युवा सामर्थ्य

Related Stories

Paresh Rawal on Malamaal Film
  • एंटरटेनमेंट

Paresh Rawal On Malamaal Sequel: फिल्म ‘मालामाल वीकली’ का बनेगा सीक्वल, परेश रावल ने दी कंफर्मेंशन!

Hema Gupta March 1, 2026
Vijay Rashmika Marriage Celebration
  • एंटरटेनमेंट

Vijay Rashmika Marriage Celebration: शादी के जश्न को मनाते हुए इन राज्यों में रश्मिका और विजय ने भेजी मिठाईयां…

Hema Gupta March 1, 2026
Sonal Chauhan Stuck In Dubai
  • एंटरटेनमेंट
  • देश-विदेश

Sonal Chauhan Stuck In Dubai: जन्नत फिल्म की फेम एक्ट्रेस सोनल दुबई में फंसी, PM मोदी से मांगी मदद…

Hema Gupta March 1, 2026
  • वन्य-जीव संरक्षण और संवर्धन हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • प्रदेश के वन राज्य ही नहीं राष्ट्र की भी हैं बड़ी धरोहर : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने श्री हितानंद शर्मा की माताजी के निधन पर दी श्रद्धांजलि
  • मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जलालपुर पहुँचकर विधायक श्री लोधी की माताजी के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं

You Know This

  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY
  • DESCLAIMER
  • TERMS and CONDITION
  • About Us
  • PM मोदी ने पुडुचेरी-तमिलनाडु को दी करोड़ों की सौगात, 8नए रेलवे स्टेशन का उद्घाटन
  • गोकुल में मची छड़ीमार होली की रंगभरी धूम; पुलिसकर्मियों, विदेशियों पर भी गोपियों ने बरसाईं छड़ियाँ
  • Identifying Real and fake Mawa: क्या आप भी बाजार से लाते हैं मावा? तो पहले पढ़ लें ये खबर…
  • कई देशों में फंसे UP के लोग, खामेनेई का बारंबकी से क्या रिश्ता?
  • मप्र की राजधानी भोपाल में अमेरिका-इजराइल के खिलाफ लगे नारे; अली खामेनेई की मौत पर श्रद्धांजलि सभा हुई आयोजित
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.